फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Fire News Two cylinders caught fire in Ghaziabad Saving burning mother with dry cloth proved costly

Ghaziabad Fire: जलती मां को सूखे कपड़े से बचाना पड़ा भारी, दो बेटियों की भी मौत; दो सिलिंडर से लगी थी भीषण आग

Mon, 24 Jun 2024 01:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 24 Jun 2024 01:56 PM IST
सार

गाजियाबाद के साहिबाबाद में न्यू डिफेंस कालोनी में सब्जी विक्रेता नाथूराम के निर्माणाधीन मकान में रविवार सुबह 11:30 बजे खाना बनाने के दौरान सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। हादसे में नाथूराम के साले मुकेश की पत्नी बागमती (40), बेटी हिमानी (18) और प्रियंका (16) जिंदा जल गए।

विज्ञापन
Ghaziabad Fire News Two cylinders caught fire in Ghaziabad Saving burning mother with dry cloth proved costly
Ghaziabad Fire - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के साहिबाबाद की न्यू डिफेंस कॉलोनी में रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव से लगी आग को बुझाने की कोशिश में सब्जी विक्रेता मुकेश और उनके परिवार के सदस्य एक बड़ी गलती कर बैठे। सिलिंडर से तेजी से उठी लपटों से घिरीं मुकेश की पत्नी बागमती को बचाने के लिए इन लोगों ने उन पर घर में रखे सूखे कपड़े डाले। 
विज्ञापन


इन कपड़ों से आग बुझने के बजाय और भड़क गई। एक-एक कर लोग कपड़े डालते रहे और खुद भी आग की चपेट में आते रहे। बागमती के साथ ही मुकेश, उनका बेटा अंकित और दो बेटियां हिमानी व प्रियंका भी बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन


बागमती, हिमानी और प्रियंका 80 से 90 फीसदी झुलसी थीं। तीनों की मौत हो गई। सिलिंडर से निकली गैस से निकली आग की लपटों की चपेट में सबसे पहले बागमती ही आई थीं। वह उस समय खाना बना रही थीं। आग लगते ही उनकी चीख निकल पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश अंकित, प्रियंका और हिमानी उन्हें बचाने के लिए रसोई की ओर दौड़ पड़े। ये सभी लोग रसोई के सामने ही खाना खा रहे थे। एक कमरे के मकान में ही एक तरफ रसोई है। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि इन लोगों के रसोई तक पहुंचने से पहले ही मुकेश के दामाद सोनू को चपेट में ले लिया। वह रसोई के पास ही ग्राइंडर मशीन से दरवाजे को काटने का काम कर रहे थे। 

सोनू वहां से बाहर की ओर दौड़ पड़े और उन्होंने किसी तरह खुद ही अपनी आग बुझा ली। मौके पर पहुंचे पड़ोसी राजू प्रजापति ने बताया कि बागमती को बचाने की कोशिश में उनके पति, बेटे और बेटियों को लगा कि कपड़े डालकर आग बुझाई जा सकती है। शायद हड़बड़ाहट और घबराहट में वे लोग सोच नहीं पाए कि कपड़ा गीला होना चाहिए।


 

रसोई में एलपीजी के दो सिलिंडर थे। एक के बाद दूसरे ने भी आग पकड़ ली थी। रसोई आग का गोला बन गई। पूरे कमरे में धुआं भर गया था। मुकेश, सोनू और अंकित 20 से 30 फीसदी झुलसे हैं। मुकेश ने एक कमरा किराये पर ले रखा है। 

 

यह निर्माणाधीन मकान उनके जीजा और सब्जी बेचने का ही काम करने वाले नाथूराम का है। नाथूराम को आग लगने का पता चला तो वह भी दौड़कर आए और आग से घिरे लोगों को बचाने का प्रयास किया। इस प्रयास में सिर में चोट लगने से वह घायल हो गए।

 

लीकेज से सिलिंडर में लगी आग, तीन जिंदा जले
आपको बता दें कि गाजियाबाद के साहिबाबाद में न्यू डिफेंस कालोनी में सब्जी विक्रेता नाथूराम के निर्माणाधीन मकान में रविवार सुबह 11:30 बजे खाना बनाने के दौरान सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। हादसे में नाथूराम के साले मुकेश की पत्नी बागमती (40), बेटी हिमानी (18) और प्रियंका (16) जिंदा जल गए।

वहीं, मुकेश, उनका बेटा अंकित और नाथूराम के दामाद सोनू बुरी तरह से झुलस गए हैं। तीनों घायलों का गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल दिल्ली में उपचार चल रहा है। आग से लोगों को बचाने के दौरान नाथूराम भी घायल हो गए हैं।

 

हादसे के समय बागमती खाना बना रही थीं और पति मुकेश दोनों बेटियों के साथ पास में ही बैठकर खाना खा रहे थे। इसके अलावा सोनू टाइल्स लगाने के लिए ग्राइंडर मशीन से दरवाजे को काट रहा था। आग लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आग से दो सिलिंडर जल गए लेकिन उनमें धमाका नहीं हुआ। लोगों ने उन्हें उठाकर खाली प्लाट में फेंक दिया।

अग्निशमनकर्मियों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने पानी और रेत डालकर आग पर काबू पा लिया। एसीपी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि निर्माणाधीन मकान में सिलिंडर में गैस लीक होने से आग लगी थी। घायल मकान मालिक की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed