{"_id":"676ed807337947a0f204e97b","slug":"ghaziabad-dm-ordered-to-keep-schools-up-to-class-8-closed-for-three-days-2024-12-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में तीन दिन स्कूल बंद: लगातार बारिश के चलते DM का आदेश, 8वीं तक के लिए एडवाइजरी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में तीन दिन स्कूल बंद: लगातार बारिश के चलते DM का आदेश, 8वीं तक के लिए एडवाइजरी जारी
Fri, 27 Dec 2024 10:08 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 27 Dec 2024 10:08 PM IST
सार
गाजियाबाद में डीएम ने लगातार बारिश के चलते आठवीं तक के स्कूल तीन दिन बंद रखने का आदेश दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली समेत गाजियाबाद और नोएडा में सुबह से ही बारिश हो रही है।
विज्ञापन
स्कूल बंद।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दिल्ली समेत एनसीआर में शुक्रवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। अभी भी मौसम बंधा हुआ है। लगातार हो रही बारिश की वजह से गाजियाबाद प्रशासन ने स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
गाजियाबाद जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बारिश की वजह के कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी स्कूलों को 28 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 तक बंद रखने का निर्देश दिया है। वहीं कक्षा नौं से ऊपर की सभी कक्षाएं सुबह 9 बजे से संचालित होंगी।
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट
राजधानी में बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इससे कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को परेशान भी होना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में 42.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वर्ष 1923 के बाद दिसंबर में इतनी ज्यादा बारिश पांचवीं बार दर्ज की गई। 13 दिसंबर, 2019 को 33.5 मिमी बारिश दर्ज हुई थी।
विज्ञापन