फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad collectorate will take the form of 'White House'

‘व्हाइट हाउस’ का रूप लेगा गाजियाबाद कलक्ट्रेट

Mon, 01 May 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 01 May 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad collectorate will take the form of 'White House'
डीएम मिनिस्ती एस. - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। कलक्ट्रेट की बिल्डिंग अब जल्द ही ‘व्हाइट हाउस’ जैसी दिखने लगेगी। नवनियुक्त डीएम मिनिस्ती एस. ने नजारत को आदेश दिया है कि कलक्ट्रेट परिसर की सभी दीवारों को ‘व्हाइट’ कर दिया जाए। डीएम के इस आदेश पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल सोमवार की सुबह डीएम ने अचानक कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। कलक्ट्रेट की दीवारों को दो रंग (लाल और सफेद) की देखकर डीएम ने उन पर सिर्फ सफेद रंग कराए जाने की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने नजारत बाबू को बुलाकर निर्देश दिया कि कलक्ट्रेट की दीवारें सिर्फ सफेद रंग से ही रंगी जाएं। इसके अलावा उन्होंने कलक्ट्रेट के अलग-अलग पटल पर कार्यों का जायजा लिया और फाइलों के रखरखाव को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया कि फाइलों को अति सुरक्षित तरीके से रखा जाए। फाइलों को इस प्रकार रखा जाए कि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल ही उन्हें निकाला जा सके। विभिन्न कार्यालयों में तैनात अफसरों और बाबुओं को डीएम ने निर्देशित किया कि वह समय से कार्यालय में आना सुनिश्चित करें।


इसके अलावा सभी विभागों के अफसर अपने दफ्तरों में बैठकर जन समस्याएं सुनकर उनका समाधान त्वरित गति से करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा के कलक्ट्रेट परिसर में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए सभी विभाग के अफसर अपने यहां सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखें। कचरा और गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed