Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Man slits wrist after breakup Police in Ghaziabad arrive within eight minutes following a Meta alert saving Sa

ब्रेकअप के बाद काट ली कलाई: गाजियाबाद में मेटा अलर्ट पर आठ मिनट में पहुंची पुलिस, और बच गई संजय की जान

Wed, 25 Nov 2026 09:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 25 Nov 2026 09:34 PM IST
सार

पुलिस टीम सूचना मिलने के महज आठ मिनट में युवक के घर पहुंच गई। वहां युवक पलंग पर बेसुध पड़ा था। उसकी बाईं कलाई पर ब्लेड के कट के निशान थे।  पूछताछ में सामने आया कि युवक का प्रेमिका से ब्रेकअप हो गया था। बातचीत बंद होने के कारण वह तनाव में था।

विज्ञापन
Man slits wrist after breakup Police in Ghaziabad arrive within eight minutes following a Meta alert saving Sa
पुलिस की सक्रियता ने बची युवक की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में प्रेमिका से संबंध टूटने के बाद मानसिक तनाव में आए 19 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर अपनी कलाई पर ब्लेड से कट लगाने की तस्वीर पोस्ट कर दी। डीजीपी मुख्यालय को मेटा से मिली सतर्कता सूचना पर कमिश्नरेट की नंदग्राम पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और महज आठ मिनट में युवक के घर पहुंचकर उसकी जान बचा ली। पुलिसकर्मियों को युवक कमरे में बेसुध हालत में मिला। उसकी कलाई पर ब्लेड से कट लगे थे और खून बह रहा था। पुलिस ने बिना देरी किए उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार शुरू कराया गया।

विज्ञापन



पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देश पर मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर को 24 नवंबर की रात 8:12 बजे मेटा से आत्महत्या संबंधी अलर्ट मिला था। सोशल मीडिया सेंटर की टीम ने तत्काल तकनीकी मदद से युवक की लोकेशन और मोबाइल नंबर का पता लगाकर गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस को सूचना दी। इसके बाद नंदग्राम थाने के उपनिरीक्षक कमलदेव राणा, आरक्षी सतेंद्र कुमार और आरक्षी नरेंद्र को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन


पुलिस टीम सूचना मिलने के महज आठ मिनट में युवक के घर पहुंच गई। वहां युवक पलंग पर बेसुध पड़ा था। उसकी बाईं कलाई पर ब्लेड के कट के निशान थे।  पूछताछ में सामने आया कि युवक का प्रेमिका से ब्रेकअप हो गया था। बातचीत बंद होने के कारण वह तनाव में था और इसी दौरान उसने अपनी कलाई पर ब्लेड से कट लगाकर इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की थी। पुलिस ने अस्पताल में उपचार के बाद उसकी काउंसलिंग भी की। युवक ने भविष्य में ऐसा कदम नहीं उठाने और इस तरह की पोस्ट नहीं करने का लिखित आश्वासन दिया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारों जिंदगियां बचा चुकी है यूपी पुलिस
पूछताछ में युवक ने बताया कि प्रेमिका से बातचीत बंद होने से वह तनाव में था। पुलिस के परामर्श के बाद उसने भविष्य में ऐसा कदम न उठाने का आश्वासन दिया। युवक के परिजनों ने पुलिस की तत्परता और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने 1 जनवरी 2023 से 10 नवंबर 2026 के बीच मेटा सतर्कता सूचना से 4237 व्यक्तियों के प्राणों की रक्षा की है। इस पहल के लिए उसे स्कोच अवार्ड 2025 और द इकोनॉमिक टाइम्स गोवटेक अवार्ड्स 2026 से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed