फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad and Greno west up lawyers protest daily two hours

UP: गाजियाबाद में वकीलों ने रोड किया जाम, पश्चिमी यूपी में कई जिलों में प्रदर्शन...RPF तैनात; देखें तस्वीरें

Mon, 11 Nov 2024 02:17 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 11 Nov 2024 02:17 PM IST
सार

गाजियाबाद जिला कोर्ट में हुई घटना के बाद गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के वकील भी सड़कों पर उतर आए। कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। सड़क को भी जाम कर दिया। वकीलों ने हर दिन दो घंटे के लिए प्रदर्शन का एलान किया है।

विज्ञापन
Ghaziabad and Greno west up lawyers protest daily two hours
गाजियाबाद में वकीलों का दो घंटे प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद में बैठक के दौरान 22 जिलों में रोजाना हर जिले में एक सड़क जाम करने का निर्णय लिया। आज सोमवार को गाजियाबाद में वकीलों ने हापुड़ रोड को जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान वकील सड़कों पर बैठ गए। अधिवक्ताओं का दो घंटे रोड जाम कर प्रदर्शन समाप्त हो गया है। सोमवार सुबह 12 बजे से 2 बजे तक सड़क जाम करने के बाद वकीलों ने दोबारा धरना शुरू कर दिया। सड़क जाम के दौरान लोगों को काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन

Ghaziabad and Greno west up lawyers protest daily two hours
मुरादाबाद में प्रदर्शन करते वकील - फोटो : संवाद

हालांकि पुलिस ने नए बस अड्डे की तरफ से आने वाले वाहनों को हापुड़ तिराहे और गोविंदपुरम की तरफ से आने वाले वाहनों को हापुर चुंगी पर डायवर्ट कर दिया था। वकील 29 अक्टूबर को कोर्ट रूम लाठीचार्ज के मामले में जिला जज अनिल कुमार को बर्खास्त करने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा लाठीचार्ज के विरोध में मुरादाबाद के वकील भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। मुरादाबाद में वकीलों ने सोमवार को प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दिया। इससे  राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ghaziabad and Greno west up lawyers protest daily two hours
सड़कों पर उतरे वकील - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित जिला अदालत के अधिवक्ताओं ने सोमवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन कर सड़क जाम किया। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिवक्ताओं की यह हड़ताल गाजियाबाद में एक वकील पर हुए हमले के विरोध में है। इस घटना को लेकर वकीलों में आक्रोश है और जिला जज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को गाजियाबाद में बैठक के दौरान 22 जिलों में रोजाना हर जिले में एक सड़क जाम करने का निर्णय लिया था। गाजियाबाद के अधिवक्ता दिवाली के बाद अभी तक काम पर नहीं लौटे हैं।
 

विज्ञापन

Ghaziabad and Greno west up lawyers protest daily two hours
कचहरी के सामने जीटी को जाम कर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला

यह है पूरा मामला
29 अक्टूबर को एक जमानत अर्जी पर बहस को लेकर जज अनिल कुमार की कोर्ट में वकीलों के साथ हुई तीखी नोंकझोक के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया गया था। कोर्ट रूम में लाठीचार्ज के बाद गाजियाबाद समेत पूरे प्रदेश और यहां तक की दिल्ली के अधिवक्ता भी आक्रोशित हो गए। मामले को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के साथ ही इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने भी गंभीरता से लिया था। इस घटना के विरोध में वकील चार नवंबर से हड़ताल पर चले गए। गाजियाबाद के अधिवक्ताओं के समर्थन में पहले दिन पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं ने काम का बहिष्कार कर विरोध दिवस मनाया। विरोध दिवस में इलाहाबाद हाई कोर्ट, लखनऊ बैंच और दिल्ली के जिला बार एसोसिएशन भी काम से विरत रहे। गाजियाबाद के वकील उसी दिन से हड़ताल कर धरने पर बैठे हैं।अधिवक्ता रोज दोपहर 12 से दो बजे तक कचहरी के बाहर सड़क भी जाम करेंगे। इसी मुद्दे पर अधिवक्ताओं ने 16 को महापंचायत भी बुलाई है।

Ghaziabad and Greno west up lawyers protest daily two hours
वकीलों के सड़क जाम करने के दौरान पुलिस कमिश्नरेट के सामने तैनात आरपीएफ - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़ और आगरा मंडल के जिले गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बागपत, नोएडा, बुलंदशहर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा और मुरादाबाद समेत 22 जिलों के अधिवक्ता एकजुट होकर इस आंदोलन को चला रहे हैं।

Ghaziabad and Greno west up lawyers protest daily two hours
हापुड़ रोड जाम कर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम उत्तर प्रदेश खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति से जुड़ी इन 22 जिलों की बार के पदाधिकारियों ने गाजियाबाद कचहरी में बैठक करके इसका निर्णय लिया था। गाजियाबाद बार एसोसिएशन इस आंदोलन का नेतृत्व कर रही है। जिला जज को हटाए जाने तक यह आंदोलन न केवल जारी रहेगा बल्कि दिन प्रतिदिन तेज होता रहेगा। अगर वकीलों की मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन का दायरा और बढ़ा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed