फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad A young man returning from a birthday party died in an accident

Ghaziabad: जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, फैक्टरी में काम करके घर खर्च चलाता था कपिल

Fri, 03 Feb 2023 04:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 03 Feb 2023 04:44 PM IST
सार

कपिल के चाचा मनोज कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले कपिल के पिता की मौत हो गई थी। उसके बाद से कपिल ही एक फैक्टरी में नौकरी करके घर खर्च चला रहा था। कपिल के तीन छोटे भाई हैं। सहयोग के लिए उसके भाई भी उसके साथ ही काम करते थे। कपिल के मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Ghaziabad A young man returning from a birthday party died in an accident
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ से गाजियाबाद के भट्टा नंबर पांच के पास अपने चचेरे भाई के जन्मदिन में आए कपिल (25) पुत्र बाबू की मौत हो गई जबकि उसका साथी अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। कपिल मेरठ के परतापुर काजमाबाद गुन के रहने वाले थे। हादसा जन्मदिन के कार्यक्रम से लौटते समय मधुबन बापूधाम क्षेत्र में हम-तुम चौराहे के पास मेरठ रोड पर हुआ। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। मामले में कपिल के चाचा मनोज कुमार ने मधुबन बापूधाम थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मनोज कुमार का कहना है कि उनका भतीजा कपिल अपने दोस्त अभिषेक के साथ 31 जनवरी को अपने चचेरे भाई की जन्मदिन पार्टी में आया था। वहां से रात को लौटते समय उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान कपिल की मौत हो गई। अभिषेक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना उन्हें पुलिस से मिली। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान कर ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


फैक्टरी में काम करके घर खर्च चलाता था कपिल
कपिल के चाचा मनोज कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले कपिल के पिता की मौत हो गई थी। उसके बाद से कपिल ही एक फैक्टरी में नौकरी करके घर खर्च चला रहा था। कपिल के तीन छोटे भाई हैं। सहयोग के लिए उसके भाई भी उसके साथ ही काम करते थे। कपिल के मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed