{"_id":"65e629e95d3178d6230f1e14","slug":"ghaziabad-311-app-facility-will-be-available-from-this-week-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-324237-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गाजियाबाद 311 एप की सुविधा इसी सप्ताह से मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गाजियाबाद 311 एप की सुविधा इसी सप्ताह से मिलेगी
विज्ञापन
गाजियाबाद। समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम के दफ्तरों के चक्कर लगाने से जल्द मुक्ति मिलने वाली है। नगर निगम का गाजियाबाद 311 एप की सुविधा इसी सप्ताह मिल जाएगी। निगम से संबंधित 66 तरह की शिकायतों का समाधान मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे ही कराया जा सकेगा। सोमवार को नगर निगम और एचडीएफसी बैंक के बीच 311 एप और संपत्ति कर साॅफ्टवेयर अपग्रेडेशन के लिए समझौता पर हस्ताक्षर हुए।
इस मौके पर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि गाजियाबाद 311 एप तैयार हो चुका है। सभी विभागों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। एप के माध्यम से घर बैठे ही संपत्ति कर जमा किया जा सकेगा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया जा सकेगा। एप न केवल शहरवासियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा बल्कि निगम अधिकारियों के लिए निगरानी व अन्य कार्यों में सहयोग करेगा। एप से नगर निगम की जिन सेवाओं को जोड़ा गया है उनमें, उद्यान, डेरी, पार्किंग, ट्रेड लाइसेंस, स्ट्रीट लाइट, म्यूटेशन, कैटल केचिंग, जलकल, निर्माण, अतिक्रमण, सीवर, टैक्स, आईटी शामिल हैं। कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं आने पर शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। पालतू कुत्तों का पंजीकरण भी एप के जरिये कराया जा सकेगा। एप के माध्यम से अपने आसपास नजदीकी शौचालय, सामुदायिक सुविधा केंद्र की जानकारी भी सरलता ली जा सकेगी। निगम कर्मचारियाें की हाजिरी का कार्य भी एप के माध्यम से होगा।