फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Get rid of the power problem on a call

अब एक कॉल पर पाइये बिजली समस्या से निजात

Sun, 11 Sep 2016 01:02 AM IST
राजीव शर्मा/गाजियाबाद
राजीव शर्मा/गाजियाबाद Updated Sun, 11 Sep 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Get rid of the power problem on a call
एलईडी - फोटो : file
बिजली बिल में गड़बड़ी की दिक्कत हो या फिर पावर लोड बढ़वाने की परेशानी हो, अब एक फोन पर सभी समस्याएं हल हो जाएंगी। पावर कारपोरेशन ने उपभोक्ताओं के लिए एक हेल्पलाइन नंबर (8130896508) जारी किया है। इस नंबर के जरिए लोग घर बैठे कारपोरेशन के सीनियर अधिकारियों तक अपनी समस्याएं पहुंचा सकेंगे।
विज्ञापन


अब तक यह नंबर सिर्फ पावर कट से संबंधित जानकारी देने के लिए एक्टिव किया गया था, लेकिन अब पावर कारपोरेशन ने इसे हेल्पलाइन नंबर के तौर पर चालू कर दिया है। यह नंबर सर्किल फर्स्ट (सिस हिंडन क्षेत्र) के उपभोक्ताओं के लिए जारी किया गया है।
विज्ञापन


बिल में गड़बड़ी, मीटर रीडिंग से संबंधित परेशानी, लोड बढ़वाने में आ रही दिक्कतों या फिर नए कनेक्शन को लेने में आ रही दिक्कतों का हल इस नंबर से हो सकेगा। उपभोक्ताओं की कॉल पर पावर कारपोरेशन के कर्मचारी समस्या को रजिस्टर में नोट करेंगे और संबंधित क्षेत्र के एसडीओ और अवर अभियंता तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जेई और कारपोरेशन के अधिकारी उपभोक्ता से संपर्क कर उसकी समस्याओं को दूर करेंगे। पावर कारपोरेशन जल्द ही टीएचए और लोनी क्षेत्र के लिए भी अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी करने की तैयारी कर रहा है।


विद्युत उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर आने वाली कॉल पर संबंधित अधिकारी एक्शन लेकर समस्याएं हल कराएंगे। हेल्पलाइन नंबर की मॉनीटरिंग मेरे स्तर पर की जाएगी। इसमें किसी अधिकारी-कर्मचारी ने लापरवाही की तो कार्रवाई होगी। - एसके गुप्ता, चीफ इंजीनियर, पावर कारपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed