{"_id":"64f2381e8c46e9e120099474","slug":"gdas-commercial-plots-are-getting-more-buyers-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-189430-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जीडीए के व्यावसायिक भूखंड़ों को ज्यादा मिल रहे खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जीडीए के व्यावसायिक भूखंड़ों को ज्यादा मिल रहे खरीदार
विज्ञापन
गाजियाबाद। संपत्तियों की नीलामी में जीडीए के व्यावसायिक भूखंडों को ज्यादा खरीदार मिल रहे हैं। शुक्रवार को लोहिया नगर के हिंदी भवन में हुई नीलामी के दौरान जीडीए के 10 व्यावसायिक और सात आवासीय भूखंड बिके। इन भूखंडों से जीडीए को 21.74 करोड़ रुपये की आमदनी होगी।
जीडीए के अपर सचिव व संपत्ति प्रभारी सीपी त्रिपाठी ने बताया कि प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में 2000 वर्ग मीटर से कम क्षेत्रफल की 190 अनिस्तारित सम्पत्तियां व 2000 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्रफल की 17 सम्पत्तियां, 10 शैक्षणिक व चिकित्सा भूखंडों, तीन सामुदायिक केंद्रों को 10 वर्ष की लीज पर संचालन के लिए दिए जाने के लिए नीलामी की गयी। इसमें आवेदकों ने 41 टोकन लिए। 4 सीलबंद निविदाएं भी मिलीं। मधुबन बापूधाम योजना के 10 व्यावसायिक भूखंड, पांच आवासीय भूखंड के अलावा इंदिरापुरम ज्ञान खंड-3 व वैशाली के एक-एक आवासीय भूखंड यानी कुल 17 भूखंडों नीलामी की गई। यह 17 प्लॉट 21.74 करोड़ रुपये में बिके। नीलामी में प्रभारी मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह, विशेष कार्याधिकारी सुशील कुमार चौबे, नगर नियोजक राजीव रत्न शाह, सहायक अभियंता सुरजीत योगेन्द्र कुमार, लेखाकार प्रभात कुमार मौजूद रहे।