फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA sealed the factory, owner removed it and started construction

Ghaziabad News: फैक्टरी में जीडीए ने लगाई सील, मालिक ने हटाकर शुरू किया निर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
GDA sealed the factory, owner removed it and started construction
गाजियाबाद। मोरटा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी से जीडीए की सीलिंग हटाकर अवैध निर्माण करने के मामले में अवर अभियंता प्रवर्तन राजीव कुमार ने फैक्टरी मालिक नेपाल सिंह निवासी मोरटा के खिलाफ मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जोन-3 के अवर अभियंता प्रवर्तन राजीव कुमार ने बताया कि मोरटा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में नेपाल सिंह ने फैक्टरी में अवैध निर्माण शुरू किया था। जीडीए की प्रवर्तन टीम मौके पर पहुंची और 24 दिसंबर 2024 को अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की। साथ ही थाना मधुबन बापूधाम को सीलिंग की निगरानी की सूचना भी दी। आरोप है कि नेपाल सिंह ने जीडीए की सीलिंग को नष्ट करके चोरी-छिपे निर्माण शुरू करा दिया। मौके पर टीम पहुंची तो अभद्रता की गई। एसीपी कविनगर स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed