{"_id":"67bcc4d7f5b5a2a26f0d216e","slug":"gda-removed-encroachment-in-indirapuram-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-1870-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जीडीए ने इंदिरापुरम में हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जीडीए ने इंदिरापुरम में हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
इंदिरापुरम। जीडीए की टीम ने सोमवार को इंदिरापुरम में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। टीम ने जीडीए के खाली भूखंड पर बनी झुग्गियां हटाने के साथ ही सड़कों से भी अतिक्रमण हटाया।
न्यायखंड एक में रैली इंटरनेशनल स्कूल से जुड़ी 12 मीटर चौड़ी सड़क पर अवैध कब्जा था। टीम ने यहां बनाई गई दीवार को तोड़कर रास्ता साफ किया। इसके अलावा न्यायखंड-एक, इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल के बगल में चिकित्सा प्रयोजन के लिए आरक्षित भूखंड पर बसी 50 से अधिक झुग्गियों को तोड़ा गया। सभी को मंगलवार सुबह 10 बजे तक सामान उठाने का समय दिया गया। इसके बाद प्राधिकरण सामान जब्त कर लेगा। अभयखंड एक में ऊपर के गेट का ताला तोड़कर गेट हटवा दिया गया, ताकि छत को लेकर विवाद न हो। न्यायखंड दो में दो भवनों में किए गए अवैध निर्माण को भी गिराया गया।