{"_id":"60bbc8898ebc3e8a9c625365","slug":"gaziyabad-shahibabad-news-gbd2199210171","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 दिनों बाद 28 दिन बाद कल से चलेगी मेट्रो, स्टेशन के नहीं खुलेंगे सभी गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 दिनों बाद 28 दिन बाद कल से चलेगी मेट्रो, स्टेशन के नहीं खुलेंगे सभी गेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28 दिन बाद कल से चलेगी
मेट्रो, स्टेशन के नहीं खुलेंगे सभी गेट
साहिबाबाद। गाजियाबाद से दिल्ली व नोएडा का सफर फिर से आसान हो जाएगा। डीएमआरसी 28 दिनों बाद सात जून से मेट्रो का संचालन शुरू कर रही है। मेट्रो चलने से रोजाना दिल्ली व नोएडा जाने वाले लोगों को फायदा होगा। कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल एक बार में 50 प्रतिशत यात्री ही सफर कर पाएंगे। साथ ही बिना मास्क व थर्मल स्क्रीनिंग के स्टेशन पर यात्रियों को एंट्री नहीं मिलेगी। नियमों की अनदेखी करने पर यात्रियों पर जुर्माना लगेगा।
गाजियाबाद से दिल्ली व नोएडा जाने के लिए अधिकांश लोग मेट्रो का सहारा लेते है। वैशाली से द्वारका व नया बस अड्डा से रिठाला रूट तक मेट्रो चलती है। वैशाली, मोहननगर और नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन से सबसे ज्यादा लोग सफर करते हैं। मेट्रो प्रबंधन ने संक्रमण के चलते 10 मई से मेट्रो का संचालन बंद कर दिया था। वैशाली व गाजियाबाद नया बस अड्डा मेट्रो से सोमवार को सुबह छह बजे पहली मेट्रो चलेगी। मेट्रो स्टेशन के सभी गेटों को नहीं खोला जाएगा। मेट्रो स्टेशन पर आने-जाने के लिए एक ही गेट खोला जाएगा। इसके अलावा सभी गेट बंद रहेंगे। सफर के दौरान यात्रियों को मास्क पहनना जरूरी रहेगा। जिससे की संक्रमण का प्रसार का खतरा न रहे। साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही मेट्रो स्टेशन में एंट्री मिलेगी। अगर, किसी यात्री के शरीर का तापमान अधिक होगा तो उसे स्टेशन के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। डीएमआरसी के एग्जिक्युटिव डायरेक्टर अनुज दयाल ने बताया कि मेट्रो में और परिसर में सभी को सामाजिक दूरी का और सख्ती से पालन करना होगा। मेट्रो स्टेशन पर हर पांच से 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो मिलेगी।
यात्री को रखना होगा ध्यान
मास्क पहनना है जरूरी
बिना थर्मल स्क्रीनिंग एंट्री नहीं
एक ही गेट से स्टेशन में प्रवेश
तापमान ज्यादा होने पर प्रवेश नहीं
सामाजिक दूरी का रखें ध्यान
अन्य राज्यों के लिए बसें चलने का इंतजार
यूपी रोडवेज की तरफ से दूसरे राज्यों के लिए बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है। यूपी रोडवेज की बसें दिल्ली नहीं जा रही है। दिल्ली में अनलॉक प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है। ऐसे में गाजियाबाद के आसपास के शहर जैसे मेरठ, हापुड़, गढ़, अलीगढ़, बुलंदशहर आदि जगहों से हजारों की संख्या में लोग दिल्ली काम पर आते है। कर्फ्यू हटने के बाद ऑफिस खुलेंगे तो लोग भी आना-जान शुरू होंगे। ऐसे में उन्हें सीधे दिल्ली की बस नहीं मिलेगी। उन्हें कौशांबी आकर दिल्ली जाना होगा। आनंद विहार, सराये काले खां और से लगभग चार सौ से अधिक बसें विभिन्न रुटो पर चलती हैं। इनके नहीं चलने से लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, आरएम एके सिंह का कहना है कि अभी शासन से दूसरे राज्यों के लिए बसें चलाने के आदेश नहीं मिले है।