फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gazibad news

मेक इन इंडिया पर जोर दे रही भारतीय वायुसेना- आरकेएस भदौरिया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
gazibad news
बालाकोट एयर स्ट्राइक से दुनिया ने जानी भारतीय वायुसेना का शक्ति
विज्ञापन

साहिबाबाद। बालाकोट एयर स्ट्राइक से दुनिया भारतीय वायुसेना की शक्ति से रूबरू हुई। पिछले एक साल में एयरफोर्स ने कई चुनौतीपूर्ण काम को सफलतापूर्वक अंजाम देकर देश का गौरव बढ़ाया है। यह सेना अत्याधुनिक होने के पथ पर अग्रसर है। तकनीक में आत्मनिर्भर हो रही है। एयरफोर्स के पास भरत में बने कई लड़ाकू विमा और एडवांस हेलिकॉप्टर हैं। बायो फ्यूल एयरक्राफ्ट बनानी की तैयारी चल रही है। यह बातें वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने वायुसेना की 87वीं वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार को हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि कुछ सालों से राजनीतिक माहौल में बदलाव के साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा में नई चुनौतियां आई हैं। हमें हर समय सतर्क रहना है। बालाकोट में आतंकवादी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक का पूरा श्रेय सभी जवानों, कमांड स्टेशन और यूनिट को जाता है। जिन्होंने बहुत ही शांति और पेशेवर तरीकों से योगदान देकर इस स्ट्राइक को सफल बनाया है। यह साल वायुसेना के लिए बहुत ही खास रहा। जिसमें हमने कई चुनौतीपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इसकी बदौलत भारतीय वायुसेना के पास रोहिणी रडार है। भविष्य में हमारे पास अत्याधुनिक माउंटेन रडार सिस्टम भी होगा। इस वक्त भारतीय वायुसेना मेक इन इंडिया को ध्यान में रखते हुए स्वदेशी कॉम्बेट एयरक्राफ्ट, हेलिकॉप्टर, मिसाइल सिस्टम और रडार पर काम कर रही है। मेक इन इंडिया के तहत हाल ही में वायुसेना ने एडवांस मल्टीपल कॉम्बेट एयरक्राफ्ट लांच किए हैं। बीते एक साल वायुसेना के लिए गौरवशाली रहा है। इस एक वर्ष में वायुसेना ने कई उपलब्धियों को हासिल किया है। जिसमें बालाकोट एयर स्ट्राइक वायुसेना की बड़ी उपलब्धि है। बालाकोट एयर स्ट्राइक ने दुनिया को भारतीय वायुसेना की ताकत से रूबरू करवाया है। वायुसेना ने दिखा दिया कि वह किसी भी परिस्थिति के लिए हमेशा तैयार है।
विज्ञापन

जल, थल सेना के मिलकर बढ़ा रहे क्षमता
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय वायुसेना पैरा मिलिट्री फोर्स और भारतीय सेना के साथ मिलकर भी काम कर रही है। हम अपने जवानों की कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए भी कदम उठा रहे हैं। इसके लिए अन्य देशों के साथ मिलकर एक्सरसाइज की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed