{"_id":"67117fb830395f87080c1644","slug":"gave-false-information-about-robbery-to-grab-rs-2-lakh-ghaziabad-news-c-30-noi1096-490751-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दो लाख रुपये हड़पने के लिए दी लूट की झूठी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दो लाख रुपये हड़पने के लिए दी लूट की झूठी सूचना
विज्ञापन
गाजियाबाद। रमते राम रोड पर किराना कारोबारी नवल किशोर की दुकान के सहायक शियानंद जाटव ने दो लाख रुपये हड़पने के लिए लूट की झूठी साजिश रच पुलिस को लूट की सूचना दे दी। घटना 16 अक्तूबर की है। इसमें उसका साथी गौरव ठाकुर भी शामिल रहा। लूट की घटना सच दिखाने के लिए शियानंद ने खुद को ब्लेड से घायल भी कर लिया। नवल किशोर ने दो लाख रुपये शियानंद को बैंक में जमा करने के लिए भेजा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पकड़ा गया शियानंद जाटव बदायूं के रोहाना का रहने वाला है और गौरव हापुड़ के बहादुरगढ़ के गांव भैना का रहने वाला है। शियानंद नवल किशोर के यहां काम करता है जबकि गौरव पड़ोस की दुकान पर काम करता है। दोनों दोस्त हैं। शियानंद ने 16 अक्तूबर को पुलिस को सूचना दी कि बैंक में रुपये जमा करने जाने के दौरान चार बदमाशों ने उसे घायल करके दो लाख रुपये लूट लिए। लूट की सूचना मिलने पर पुलिस ने पड़ताल की।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो घटना का खुलासा हो गया कि शियानंद ने अपने साथी गौरव के साथ मिलकर लूट की झूठी घटना दिखाई। पूछताछ में शियानंद ने बताया कि रुपये के लालच में उसने गौरव के साथ मिलकर साजिश रची और बैंक में जमा करने जाते समय रास्ते में रुपये गौरव को दे दिए। गौरव रुपये लेकर हापुड़ चला गया। एसीपी ने बताया मामले में 1.87 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
गिरवी रखी बाइक के 13 हजार चुकाए
एसीपी ने बताया कि दो लाख रुपये में से 1.87 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरवी रखी बाइक के 13 हजार रुपये उन्होंने चुका दिए थे। एसीपी का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।