{"_id":"669afd75b7ccfa3070083044","slug":"gave-25-thousand-on-investment-of-2-lakhs-and-then-lost-30-lakhs-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-422667-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दो लाख के निवेश पर दिए 25 हजार फिर गंवा दिए 30 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दो लाख के निवेश पर दिए 25 हजार फिर गंवा दिए 30 लाख
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की विंडसर सोसायटी में रुद्रा ठाकुर ने निवेश करके मोटी कमाई के लालच में 30 लाख रुपये गंवा दिए। रुद्रा ने पहले दो लाख रुपये शातिरों के खाते में भेजे तो उनको 25 हजार रुपये मुनाफे के नाम पर मिले। इसके बाद उनका विश्वास बढ़ गया और उन्हाेंने 30 लाख रुपये का निवेश कर दिया। मामले में उन्होंने साइबर थाने में बीएनएस की धारा 318(4) व 66 डी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके अलावा वैशाली के अधिवक्ता से भी 5.60 लाख रुपये की ठगी की गई।
रुद्रा ठाकुर ने बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी आइडी बनाई थी। उसपर वह निवेश करने की रील देखते थे तभी उनको एक रील दिखी, जिसमें निवेश करके मोटी कमाई की बात बताई गई थी। उन्होंने उसपर क्लिक किया तो उनको ग्रुप में जोड़ दिया गया। फिर कुछ अज्ञात नंबराें पर उनकी बात होने लगी। आरोपियों ने खुद को शेयर बाजार का निवेशक और सलाहकार बताया। उनकी बातों में आकर उन्होंने शुरूआत में दो लाख रुपये निवेश करने के नाम के ठगों के खाते में भेज दिए। इसके बदले उनको 25 हजार रुपये मुनाफे के नाम के बताकर भेजे गए। इससे उनका विश्वास बढ़ गया।
इसके बाद उन्होंने अपने व अपनी पत्नी के खाते से कुल 30 लाख रुपये दिए गए 11 खातों में भेज दिए। इसके बाद साइबर अपराधियों ने नंबर बंद कर लिया। मामले में रुद्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
अधिवक्ता से 5.60 लाख की ठगी :
वैशाली निवासी अभिषेक गुप्ता दिल्ली हाइकोर्ट में अधिवक्ता हैं। उन्होंने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज आया। जिसपर क्लिक करने पर शेयर बाजार के विषय में लिखा था। आरोपियों ने उनको निवेश सिखाने के नाम पर उनको एक व्हाट्सएप ग्रुप पर भी जोड़ दिया। खाता खाेलने के नाम पर ठगों उनसे एप भी डाउनलोड कराया गया। उन्हाेंने एक खाता खोलने की बात कही और उनसे निवेश करने काे कहा। उनकी बातों में आकर उन्होंने दो बार में आरोपियों के दिए गए खातों में 5.60 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों को जब लगा कि वह और रकम नहीं भेजने वाले हैं तो उन्होंने संपर्क तोड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी।