{"_id":"681c56662cae179796090dbb","slug":"gangster-who-escaped-from-hospital-arrested-from-modinagar-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: अस्पताल से भागा गैंगस्टर मोदीनगर से गिरफ्तार, रिश्तेदार के घर में जा छिपा था; 25 हजार का है इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: अस्पताल से भागा गैंगस्टर मोदीनगर से गिरफ्तार, रिश्तेदार के घर में जा छिपा था; 25 हजार का है इनाम
Thu, 08 May 2025 12:29 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 08 May 2025 12:29 PM IST
सार
बदमाश भागने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। तत्काल ही थाना मधुबन बापूधाम में अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और उसकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गईं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संयुक्त जिला अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा से भागे गैंगस्टर अरकस को मधुबन बापूधाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार सुबह करीब छह बजे संजय नगर संयुक्त जिला अस्पताल से उपचार के दौरान पुलिसकर्मियों को चकमा देकर 25 हजार का इनामी बदमाश भाग गया था। ऑटो में सवार होकर वह मेरठ रोड पहुंचा। जहां पैदल मोदीनगर में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर में जा छिपा।
विज्ञापन
बदमाश भागने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। तत्काल ही थाना मधुबन बापूधाम में अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और उसकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गईं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिरों की सूचना के आधार पर करीब 17 घंटे की मशक्कत के बाद उसे मोदीनगर से गिरफ्तार कर लिया है। पैसे पास नहीं होने पर अरकस पैदल ही मोदीनगर स्थित अपने रिश्तेदार के घर पहुंच गया। मुखबिर की सूचना पुलिस ने गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन