फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ganga will not two days, to make preparations

दो दिन नहीं मिलेगा गंगाजल, कर लें तैयारी

Wed, 11 Jan 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 11 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Ganga will not two days, to make preparations
Water Tap

इंदिरापुरम में सीआईएसएफ रोड पर क्षतिग्रस्त पानी के पाइप लाइन की मरम्मत बृहस्पतिवार से शुरू होगी। मरम्मत कार्य में करीब दो दिन का समय लगेगा। इस दौरान लोगों को गंगाजल की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। जेई ने बताया कि सीआईएसएफ रोड पर एसटीपी के पास पानी की लाइन क्षतिग्रस्त है।

विज्ञापन


इसकी मरम्मत का काम बृहस्पतिवार से शुरू किया जाएगा। पहले खुदाई होगी। इसके बाद फॉल्ट कितना बड़ा है, इसकी जानकारी हो सकेगी। फॉल्ट को ठीक करने में दो दिन का समय लगेगा। लाइन मरम्मत के दौरान गंगाजल प्लांट से पानी की सप्लाई बंद कराई जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों को पानी की किल्लत नहीं हो इसके लिए पहले ही सीडब्ल्यूआर में पानी स्टोर कर लिया जाएगा। ओवरहेड टैंकों को भी भरकर रखा जाएगा। जिससे दो दिन तक पानी की सप्लाई हो सकती है। इसके साथ ही अगर जरूरत पड़ी तो कालोनियों में लगे नलकूपों से भी पानी की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ट्रैफिक विभाग से अनुमति लेने के चलते मरम्मत कार्य में देरी हो रही है।सीआईएसएफ रोड पर पेट्रोल पंप के पास भी पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसकी वजह से बुधवार को शक्ति खंड इलाके में कम प्रेशर से पानी की सप्लाई हुई। लोगों को मात्र एक घंटा ही पानी मिल सका।

प्रेशर कम होने से ऊपरी मंजिल पर पानी नहीं मिला। लोगों की शिकायत पर जीडीए ने पानी की लाइन की मरम्म का काम शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को लाइन की मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा। अधिशासी अभियंता ने बताया कि लाइन की मरम्मत की जा रही है।

लोगों को पानी की किल्लत नहीं हो इसके लिए दूसरी जगह से पानी की सप्लाई की जा रही है। शिव चौक के पास पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से बुधवार को शालीमार गार्डन में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। नगर निगम ने मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है।

अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को मरम्मत कार्य पूरा कराकर सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। शालीमार गार्डन में श्रेया अस्पताल के सामने बुधवार शाम को एक टेलीकॉम कंपनी की ओर से लाइन बिछाने का काम किया जा रहा था। जेसीबी से खुदाई के दौरान नीचे से जा रही पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

इससे कुछ ही देर में पूरा गड्ढा पानी से भर गया। पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने के बाद मौके पर काम कर रहे कर्मचारी भाग निकले। लोगों को सुबह पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी हुई तो शिकायत नगर निगम से की गई। इस वजह से नगर निगम सुबह पानी की सप्लाई नहीं कर सका।


ऐसे में लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। उधर, दोपहर को नगर निगम ने मरम्मत कार्य शुरू कराया। अवर अभियंता डीके सत्संगी ने बताया कि गड्ढे में भरे पानी को पहले निकाला जाएगा। इसके बाद लाइन की मरम्मत होगी। बृहस्पतिवार को मरम्मत का काम पूरा होने के बाद पानी की सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed