{"_id":"584c20bd4f1c1b1375448f1c","slug":"ganga-water-plant-will-be-released-today-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज गंगाजल प्लांट का लोकार्पण करेंगे आजम खां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज गंगाजल प्लांट का लोकार्पण करेंगे आजम खां
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 10 Dec 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
azam khan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां रविवार को प्रताप विहार स्थित जल निगम के नवनिर्मित गंगाजल प्लांट का लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर जल निगम और नगर निगम चार दिन से तैयारियों में जुटे थे, शनिवार को तैयारियां पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन
जल निगम ने जहां प्लांट की साफ-सफाई और मेंटेनेंस कराकर तैयारी की वही नगर निगम ने प्लांट के आसपास फैले कचरे को हटा कर समारोह के लिए जगह बनाई।100 क्यूसेक क्षमता के इस गंगाजल प्लांट से नोएडा, इंदिरापुरम और आवास विकास परिषद की सिद्धार्थ विहार कालोनी को सप्लाई की जानी है।
विज्ञापन
नोएडा और इंदिरापुरम को 2015 में ही इस प्लांट से सप्लाई देनी शुरू कर दी गई थी। सिद्धार्थ विहार में सप्लाई अभी शुरू नहीं हुई है। जुलाई 2010 में इस प्लांट का निर्माण शुरू किया गया था और 211 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
नोएडा और टीएचए में पानी की किल्लत को देखते हुए दिसंबर 2015 में इसे बिना उद्घाटन के ही चालू कर दिया गया था। अब नगर विकास मंत्री आजम खां इसका विधिवत लोकार्पण करेंगे। गंगाजल प्लांट प्रभारी आरके अग्रवाल ने बताया कि नगर विकास मंत्री दोपहर दो बजे गंगाजल प्लांट पर पहुंचेंगे। प्लांट का लोकार्पण कर वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।