{"_id":"68415c673952edc52a0e7199","slug":"ganga-dussehra-a-huge-crowd-of-devotees-gathered-on-jyeshtha-ganga-dussehra-in-ganganagari-2025-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ganga Dussehra: ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, हर-हर गंगे के जयघोष से गूंजी गंगानगरी; वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ganga Dussehra: ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, हर-हर गंगे के जयघोष से गूंजी गंगानगरी; वीडियो
Thu, 05 Jun 2025 02:39 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ब्रजघाट, (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, ब्रजघाट, (हापुड़)
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:39 PM IST
सार
ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर भक्तों का सैलाब उमड़ गया है। हर-हर गंगे के जयघोष से गंगानगरी गूंज उठी। गंगा स्नान के अलावा श्रद्धालु मां गंगा का पूजन और नवजात शिशुओं का मुंडन संस्कार भी करा रहे है।
विज्ञापन
गंगा दशहरा पर्व पर स्नान करते श्रद्धालु
- फोटो : संवाद
विस्तार
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व पर बृहस्पतिवार की सुबह से ही गंगानगरी के साथ-साथ पुष्पावती पूठ और लठीरा के तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। ब्रह्म मुहूर्त आरंभ होते ही भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाना आरंभ कर दिया।
गंगा स्नान का सिलसिला लगातार जारी है। गंगा के घाट हर-हर गंगे, जय मां गंगे के घोष से गूंज रहे हैं। गंगानगरी में श्रद्धालुओं का आगमन बुधवार से ही जारी है। जिनकी संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
वहीं, पुलिस-प्रशासन और पालिका भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर लगातार काम कर रही है। गंगा स्नान के अलावा श्रद्धालु मां गंगा का पूजन और नवजात शिशुओं का मुंडन संस्कार भी करा रहे है।
विज्ञापन
डीएम, एसपी कर रहे निगरानी
डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी ठाकुर ज्ञानंज्य सिंह बुधवार से निरंतर गंगानगरी मे बने हुए है। दोनों अधिकारियों से सीसीटीवी कैमरों की जांच की; इसके अलावा नाव के जरिए निरीक्षण करते हुए बैरिकेडिंग पार कर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं को गहरे जल में न जाने की चेतावनी दी।

Trending Videos
जाम न लगने से रही राहत
हाईवे पर रूट डायवर्जन और पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी के चलते हाईवे दोपहर तक जाम मुक्त रहा। जिस कारण गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को राहत रही। वहीं, अन्य राहगीरों को भी परेशानी नहीं उठानी पड़ी। गंगानगरी में आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस, चिकित्सा टीम, दमकल विभाग के वाहन, एनडीआरएफ की टीम व अन्य संसाधन मौजूद हैं।