{"_id":"65fb3d5be0b0f67f420986b4","slug":"gang-rape-accused-arrested-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-107397-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार रात सात माह बाद मेट्रो पिलर नंबर-15 दिल्ली सहारनपुर मार्ग से गिरफ्तार किया। आरोपी पर पुलिस ने 20 हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी के दो साथियों को पुलिस पहले जेल भेज चुकी है।
एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि 29 सितंबर को एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अंकुश और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने मामले में 30 सितंबर को अंकुश को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, जांच में दो और आरोपियों के नाम उमाशंकर और सलमान सामने आए थे। दोनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी कैद हुए थे। उमाशंकर ने 21 अक्तूबर को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। इस मामले में सलमान गिरफ्तार नहीं हुआ था। गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने 22 फरवरी को सलमान पर 20 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सलमान को भी गिरफ्तार कर लिया है। सलमान के कब्जे से पुलिस ने 1 तमंचा, 2 कारतूस और चोरी की स्कूटी बरामद की है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने चेकिंग के दौरान शनि मंदिर इंद्रापुरी कॉलोनी से एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में वाहन चोर ने अपना नाम अंकित कुमार स्वामी निवासी करावल नगर दिल्ली बताया है। कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद हुई।