{"_id":"6ab2d6774b88776f5203a815","slug":"ganesh-visarjan-at-gangnahar-muradnagar-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-983666-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गंगनहर मुरादनगर में गणेश विसर्जन, 23 से 26 तक मेरठ रोड पर नहीं चलेंगे व्यावसायिक वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गंगनहर मुरादनगर में गणेश विसर्जन, 23 से 26 तक मेरठ रोड पर नहीं चलेंगे व्यावसायिक वाहन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गंगनहर मुरादनगर में 23 से 26 सितंबर तक गणेश मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए यातायात पुलिस ने विशेष डायवर्जन योजना लागू की है। इसके तहत 23 सितंबर की सुबह नौ बजे से 26 सितंबर की सुबह नौ बजे तक मुरादनगर गंगनहर मार्ग पर भारी और व्यावसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
एडीसीपी यातायात वरुण कुमार सिंह ने बताया कि पलवल और कुंडली की ओर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) के रास्ते दुहाई उतरने वाले भारी व्यावसायिक वाहन मेरठ की ओर नहीं जा सकेंगे। उन्हें दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) का प्रयोग कर मोदीनगर या मेरठ की ओर जाना होगा।
कादराबाद बॉर्डर (मेरठ) से मुरादनगर गंगनहर मार्ग पर भारी और हल्के व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को राज चौपला से भोजपुर-हापुड़ या डीएमई के रास्ते अपने गंतव्य तक जाना होगा। गाजियाबाद से मुरादनगर, मोदीनगर और मेरठ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को हापुड़ या ईपीई-डीएमई मार्ग का प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन
जानी बॉर्डर (मेरठ) से आने वाले भारी वाहन निवाड़ी होते हुए राज चौपला की ओर जाएंगे। मुरादनगर से गंगनहर की तरफ जाने वाले मध्यम व्यावसायिक वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा। इन्हें मुरादनगर से रावली रोड, चुंगी नंबर तीन होते हुए पाइपलाइन मार्ग से जाना होगा।
-- --
किसी भी जानकारी के लिए कंट्रोल रूम से करें संपर्क
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और नागरिकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित डायवर्जन मार्गों का प्रयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी जानकारी के लिए यातायात पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9643322904 पर संपर्क किया जा सकता है।