फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gallop ran on the highway traffic jam today will

हाईवे पर सरपट दौड़ा ट्रैफिक, आज मिलेगा जाम

Tue, 02 Aug 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Tue, 02 Aug 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Gallop ran on the highway traffic jam today will
घंटों जाम में फंसे रहे - फोटो : demo pic
एनएच-58 पर एक सप्ताह से डायवर्जन केचलते परेशानी झेल रहे लोगों को सोमवार शाम राहत मिली। हाईवे के दोनों रूट दोपहर बाद से वाहनों के लिए खोल दिए गए, जिन पर वाहन दौड़ने लगे। हालांकि कांवड़ और महाशिवरात्रि की छुट्टी के बाद मंगलवार को वर्किंग डे होगा, जिस कारण वाहनों का दबाव बढ़ने से हाईवे पर जाम मिल सकता है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, जीटी रोड पर शाम तक लोगों को परेशानी हुई, मगर देर शाम 8 बजे के बाद शहर का डायवर्जन भी खत्म हो गया, जिससे राहत मिली। डायवर्जन केचलते नंदग्राम, हिंडन विहार आदि कालोनियों केकरीब तीन लाख लोग पांच दिन से घरों में रहने को मजबूर थे। डायवर्जन खत्म होने के साथ ही सोमवार शाम से उनकी परेशानी भी खत्म गई।
विज्ञापन



वहीं, गोशाला अंडर पास बंद होने से दो हिस्सों में बंटा रहा शहर में रात से पटरी पर आ गया। बैरिकेडिंग हटा ली गईं, हालांकि बारिश की वजह से अंडरपास में पानी भर जाने के कारण लोगों को डायवर्जन खत्म होने के बाद भी दिक्कत हुई। एनएच-24 पर भी दिनभर वाहनों का काफी दबाव रहा। वहां वाहन रेंग-रेंग कर चले। शहर में जीटी रोड को छोड़कर बाकी सड़कों पर वाहन सामान्य तौर पर चले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed