फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Full report up to 24 officers at the polling stations

24 तक मतदान केंद्रों पर पूरी रिपोर्ट दें अफसर

Fri, 23 Sep 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 23 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Full report up to 24 officers at the polling stations
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारियां अब प्रशासनिक स्तर पर भी शुरू हो चुकी हैं। डीएम ने जनपद के सभी मतदान केंद्रों की निरीक्षण रिपोर्ट दो दिनों के अंदर देने के आदेश अधिकारियों को दिए हैं। ऐसे लोगों को भी चिह्नित करने के आदेश दिए गए हैं, जिन्होंने पिछले चुनाव में गड़बड़ी या हिंसा की थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। इसमें डीएम निधि केसरवानी ने निर्देश दिए कि हर हाल में 24 सितंबर तक अधिकारी सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर पूरी रिपोर्ट तहसील में जमा करें।  
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने निरीक्षण में जनपद के 2490 मतदेय स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, विद्युत, भवन की वर्तमान स्थिति, मतदान केंद्र तक जाने वाली सड़क की स्थिति, महिला पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, उपलब्ध फर्र्नीचर आदि की व्यवस्था का विशेष तौर पर निरीक्षण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी केएस इमेनुएल ने सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अफसर से संयुक्त रूप से मतदान केंद्रों का भ्रमण करने के लिए कहा। एडीएम प्रशासन ज्ञानेंद्र सिंह  ने कहा कि पिछले चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी पुलिस, थाना अध्यक्ष, सभी उप जिला अधिकारी, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट सेक्टर पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

मतदान केंद्रों के साथ गांवों का भी करना होगा निरीक्षण
डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट से कहा कि वह सेक्टर भ्रमण के दौरान उस इलाके के गांवों का भी भ्रमण करें। मतदाताओं से बात कर स्थानीय संवेदनशीलता के बारे में जानकारी जुटाएं। क्षेत्र में जातीय व धार्मिक स्थिति का भी आकलन करें।


मुख्य चुनाव अधिकारी को दी जाएगी जानकारी
मुख्य चुनाव आयुक्त डा. नसीम जैदी 25 सितंबर को अपने तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रहे हैं। इस दौरान वे डीएम व एसएसपी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। 24 सितंबर तक जुटाई जाने वाली चुनावी जानकारियों से उन्हें अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed