फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Frost and fog continue at night, cold is increasing the problem

Ghaziabad News: रात में पाला व कोहरा जारी, ठंड बढ़ा रही परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Frost and fog continue at night, cold is increasing the problem
बुलंदशहर। दिसंबर की समाप्ति आते-आते सर्दी अपना रंग दिखाने लगी है। एक ओर जहां रात में पाला व कोहरा जारी है। वहीं, बढ़ी ठंड से परेशानी हो रही है। इससे बचाव भी जरूरी है। इस बीच धूप भी बेअसर साबित हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम का मिजाज और तल्ख हाेने की संभावना है।
विज्ञापन

इस बार मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। दिसंबर की शुरुआत में केवल सुबह और शाम की ठंड रही। तो अब मौसम में ठंड बढ़ गई है। पिछले दिनों चली शीतलहर के कारण आमजनजीवन पर भी प्रभाव पड़ा। कुछ दिन धूप नहीं निकलने से न्यूनतम तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों से बादल छाने का अनुमान जताया जा रहा था जो कुछ दिन सही साबित हुआ। बादल छाने के कारण धूप भी बेअसर साबित हुई। ऐसे मौसम के बीच रविवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 44 फीसदी और हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज के अनुसार इस सप्ताह में मौसम साफ रहने के आसार बन रहे हैं, हालांकि बीच-बीच में बादल भी छा सकते हैं, जिससे तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। रात में हल्का पाला व कोहरा जारी रहेगा। जनवरी आते आते सर्दी में खासा इजाफा होगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम सात डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed