फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   From today, vehicles will speed up on Delhi-Meerut Express, NH-9 and UP Gate

Ghaziabad News: आज से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस, एनएच-9 और यूपी गेट पर फर्राटा भरेंगे वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
From today, vehicles will speed up on Delhi-Meerut Express, NH-9 and UP Gate
कौशांबी। मेरठ से वाया गाजियाबाद होकर रोजाना दिल्ली जाने वाले लाखों वाहन चालक 38 दिन बाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग -9 पर फर्राटा भरेंगे। बुधवार सुबह में लोगों को दिल्ली जाने के दौरान डीएमई और एनएच-9 की लेन पर गति धीमी कर जाम नहीं झेलना पड़ेगा। मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने यूपी गेट-गाजीपुर की लेन के अलावा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) और एनएच-9 से बैरिकेडिंग हटानी शुरू कर दी। वहीं, तीन कर्मचारी यूपी गेट की लेन पर पक्के अवरोध में कंटीले तारों को काटने में जुटे हैं। मंगलवार को इन स्थानों पर बैरिकेडिंग हटाने का काम तेजी से होता दिखाई दिया।
विज्ञापन

एमएसपी और अन्य मुद्दों पर पंजाब समेत अन्य राज्यों से दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर किसानों को को रोकने के लिए सुरक्षा लगाई गई थी। 11 फरवरी की रात में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य राज्यों से किसानों के दिल्ली कूच करने की आशंका पर यूपी गेट-गाजीपुर बॉर्डर को भी बैरिकेड से बंद कर दिया था। देर रात में दूध, फल, सब्जी जैसी अन्य आवश्यक वस्तुओं की गाड़ी को रोकने से संकट गहरा गया था। बाद में अधिकारियों के निर्देश पर इमरजेंसी व आवश्यक सामानों की गाड़ियों को दूसरे बॉर्डर से दिल्ली भेजने की व्यवस्था हुई।
विज्ञापन

कुछ दिनों में दिल्ली पुलिस ने डीएमई और एनएच-9 की लेन को बैरिकेडिंग से बंद कर दिया तो मेरठ, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, बुलंदशहर, सिकंदराबाद और गाजियाबाद के लाखों लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। रोजाना ऑफिस और अपने व्यवसाय पर जाने में लोगों को मेट्रो का उपयोग करना पड़ा। इस बीच ट्रांस हिंडन जोन के वैशाली-वसुंधरा और कौशांबी व अन्य इलाकों के लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब 38 दिन बाद बुधवार से लाेगों की दिल्ली जाने में परेशानी खत्म हो जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर यूपी गेट पर कौशांबी थाने से फोर्स के अलावा पीएसी की तीन कंपनी तैनात थी। अधिकारियों ने वहां से पुलिस व पीएसी जवानों को हटा दिया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस की तरफ से बैरिकेड हटाने के बारे में अधिकारिक बयान नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्तर में थी बैरिकेडिंग, लगे थे कंटीले तार और कीलें :
किसानों के दिल्ली कूच की सूचना पर कौशांबी से वाया यूपी गेट और मयूर विहार से वाया गाजीपुर बॉर्डर होते हुए कौशांबी आने वाले पॉइंट पर सीमेंटेड ब्लॉक, लोहे के बैरिकेड व चारपहिया भारी वाहनों से रास्ता बंद किया था। मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटाया फिर मशीन से पक्के अवरोध पर कंटीले तारों को काटने का काम तेजी से किया गया। इसके अलावा बुधवार को कच्चे रास्ते पर गड्ढों को मिट्टी व मलबा डाल कर भरने का काम होगा।

डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि डीएमई और यूपी गेट से बैरिकेड व सीमेंटेड बैरियर हटाने के बारे में दिल्ली पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है। अधिकारियों से वार्ता कर पूरी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article