फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Friends murdered a ninth class student due to love affair...both arrested

Ghaziabad News: प्रेम प्रसंग में दोस्तों ने की थी नौवीं के छात्र की हत्या...दोनों गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Friends murdered a ninth class student due to love affair...both arrested
साहिबाबाद। नौवीं के छात्र रेहान (13) की हत्या उसके दो दोस्तों ने की थी। एक दसवीं का छात्र है और एक सातवीं का। दसवीं का छात्र और रेहान नौवीं की छात्रा से प्रेम करते थे। दसवीं का छात्र रेहान पर छात्रा से बातचीत बंद कर दूरी बनाने का दबाव बना रहा था। वह नहीं माना तो सातवीं के छात्र के मिलकर उसकी जान ले ली। यह खुलासा पुलिस ने बृहस्पतिवार को किया। दोनों आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

अर्थला निवासी वकील अल्वी के बेटे रेहान की हत्या तीन मार्च को की गई थी। इसका पता दो दिन बाद पांच मार्च को तब चला जब पार्श्वनाथ सोसायटी में उसका शव पड़ा मिला। बहुमंजिला इमारत वाली इस सोसायटी में कोई रहता नहीं है। लगभग दस साल से सुनसान पड़ी है और खंडहर में तबदील होती जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि इसके सुनसान होने की वजह से दसवीं के छात्र ने हत्या के लिए इसे चुना था। एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि की हत्या का आरोपी दसवीं का छात्र मूल रूप से बिहार और सातवीं का छात्र अलीगढ़ का रहने वाला है। काफी समय पहले दोनों के परिवार अर्थला में आकर बस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रील बनाने के बहाने ले गए थे।। एसीपी ने बताया कि दसवीं के छात्र ने हत्या की साजिश एक सप्ताह पहले रची। वह तीन मार्च को दोपहर ढाई बजे रेहान को रील बनाने के बहाने से बुलाकर अपने साथ ले गया था। रेहान उस समय नमाज पढ़कर आया था और मांस की दुकान पर बैठा था। दसवीं के छात्र के साथ सातवीं का छात्र भी था। तीनों पार्श्वनाथ सोसायटी पहुंचे।
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती।। दसवीं के छात्र ने बताया कि छात्रा से रेहान की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों में काफी बातचीत होने लगी। पता चलने पर उसने भी छात्रा का मोबाइल नंबर हासिल किया। वह भी उससे बात करने लगा। इसके बाद उसने रेहान से कहा कि वह छात्रा से दूरी बना ले लेकिन वह नहीं माना।
पेट से गर्दन तक चाकू से किए
वार, ईंट से कुचल दिया चेहरा

सोसायटी में नौवीं मंजिल पर रील बनाने के बाद दसवीं के छात्र ने अचानक रेहान के पेट में चाकू घोंप दिया। इसके बाद पेट से गले तक चाकू से कई वार किए। रेहान चिल्लाने लगा और बुरी तरह से तड़प रहा था। इसी दौरान दसवीं के छात्र ने उसके सिर पर ईंट से वार किया। सातवीं के छात्र ने भी ईंट से कई वार किए। ईंट से चेहरा भी कुचल दिया था। दम तोड़ने से पहले रेहान ने संघर्ष भी किया। इससे दसवीं का छात्र हाथ में चाकू लगने से घायल हो गया था। हत्या के बाद दोनों छात्रों ने शव पर प्लास्टिक का बैग ढक दिया था। चाकू और ईंट को नौवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया था। रेहान का मोबाइल ले जाकर हिंडन नदी में फेंक दिया।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मिला पुलिस को सुराग
एसीपी ने बताया कि चार मार्च को रेहान की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। एक जगह सीसीटीवी फुटेज में रेहान के साथ दोनों दोस्त नजर आए। इनकी पहचान कर पुलिस सातवीं के छात्र के पास पहुंची। उससे पूछताछ में राज खुल गया। उसने बताया कि दसवीं के छात्र ने हत्या के लिए चाकू उससे ही मंगाया था। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया। दोनों को जुविनायल कोर्ट में पेश किया गया। वहां से बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed