Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Friend turned out to be a vicious criminal Called girl on pretext of clothing promotion held her hostage in fo

दोस्त निकला शातिर अपराधी: कपड़ों के प्रमोशन के बहाने युवती को बुलाया, जंगल में बंधक बनाकर मांगे 20 हजार रुपये

Wed, 04 Nov 2026 09:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 04 Nov 2026 09:05 PM IST
सार

इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद कपड़ों की दुकान के प्रमोशन के बहाने युवती को मुरादनगर बुलाकर जंगल में बंधक बनाने और चाकू दिखाकर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती से 20 हजार रुपये की मांग की।

विज्ञापन
Friend turned out to be a vicious criminal Called girl on pretext of clothing promotion held her hostage in fo
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद कपड़ों की दुकान के प्रमोशन के बहाने युवती को मुरादनगर बुलाकर जंगल में बंधक बनाने और चाकू दिखाकर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती से 20 हजार रुपये की मांग की। डर के कारण युवती ने पांच हजार रुपये ऑनलाइन और 9800 रुपये नकद दे दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि गौतमबुद्धनगर के बादलपुर थाना क्षेत्र की रामविहार कॉलोनी, छपरौली निवासी लक्ष्मी कुमारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि इंस्टाग्राम पर उसकी एक युवक से बातचीत हुई थी। युवक ने कपड़ों की दुकान का प्रमोशन कराने के बहाने उसे मुरादनगर बुलाया। इसके लिए युवती तैयार हो गई। आरोपी ने उसे दुहाई पुलिस चौकी पर पहुंचने के लिए कहा। वहां पहुंचने पर युवक उसे बाइक पर बैठाकर रैपिड रेल यार्ड के पास जंगल में ले गया।
विज्ञापन


आरोप है कि जंगल में पहुंचने पर युवक ने चाकू निकालकर 20 हजार रुपये मांगे और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण युवती ने पांच हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए और 9800 रुपये नकद दे दिए। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। किसी तरह युवती वहां से निकलकर सड़क पर पहुंची और थाने जाकर शिकायत दी। एसीपी ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रियांशु त्यागी निवासी बसेड़ा, थाना नागल, जिला सहारनपुर, हाल निवासी स्वर्ण जयंतीपुरम, मधुबन बापूधाम गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed