फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Friend accused of murder in case of body of youth found near tubewell

Ghaziabad News: ट्यूबवेल के पास मिले युवक के शव मामले में दोस्त पर हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Friend accused of murder in case of body of youth found near tubewell
मुरादनगर। जलालाबाद गांव में दो दिन पहले ट्यूबवेल के पास मिले दिल्ली निवासी युवक के शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्त पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नई दिल्ली के कोंडली निवासी रोहित कुमार का शव दो दिन पहले जलालाबाद गांव में एक ट्यूबवेल के पास मिला था। परिजनों के अनुसार रोहित अपने एक दोस्त के साथ गांव में एक वैद्य से दवा लेने आया था। आरोप है कि रोहित का दोस्त उसके कपड़े व मोबाइल फोन लेकर दिल्ली लौट गया और परिजनों को बताया कि रोहित ट्यूबवेल पर नहाने के दौरान लापता हो गया।
विज्ञापन


परिजन गांव पहुंचे और तलाश शुरू की तो ट्यूबवेल से कुछ दूरी पर रोहित का शव पड़ा मिला। मृतक के भाई रवि कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर रोहित के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना की परिस्थितियां संदेह पैदा करती हैं। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed