फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraudsters took 50 thousand rupees and handed over a bundle of papers

Ghaziabad News: जालसाजों ने 50 हजार रुपये लेकर थमाई कागजों की गड्डी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters took 50 thousand rupees and handed over a bundle of papers
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में रुपये निकालकर बैंक के बाहर खड़े राजेंद्र कुमार गुप्ता से दो जालसाजों ने 50 हजार रुपये ले लिए और दो लाख रुपये बताकर कागजों की गड्डी थमा दी। नकदी लेकर आरोपी भाग गए। पीड़ित ने कविनगर थाने में दोनों जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नया कविनगर आई-ब्लॉक निवासी राजेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि सात जनवरी को राजनगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया में पैसे निकालने गए थे। दोपहर करीब एक बजे उन्होंने खाते से 50 हजार रुपये निकाले। खाते में एंट्री कराने के लिए वह बैंक में ही रुक गए। बैंक का गार्ड उस समय खाना खा रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब डेढ़ बजे वह बैंक से बाहर आकर खड़े हो गए। इसी दौरान दो व्यक्ति बैंक से निकले। उनमें से एक आदमी बोला कि पासबुक में एंट्री वह कर देगा।
विज्ञापन

राजेंद्र गुप्ता के मुताबिक उस व्यक्ति को उन्होंने गार्ड समझा। इसी बीच दूसरे व्यक्ति ने उनके पास आकर कहा कि बैंक वाले उसके दो लाख रुपये जमा नहीं कर रहे हैं। आरोप है कि इसी तरह बातों में उलझाकर दोनों जालसाजों ने उनसे 50 हजार रुपये ले लिए और उन्हें दो लाख रुपये बताकर कागज की गड्डी थमा दी। राजेंद्र गुप्ता ने 12 जनवरी को कविनगर थाने में शिकायत दी। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed