{"_id":"65c7de2c97de3ca798060078","slug":"fraudster-married-pps-officer-by-pretending-to-be-irs-officer-cheated-rs-15-lakhs-shahibabad-news-c-134-1-sbd1003-106381-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आईआरएस अधिकारी बताकर पीपीएस अधिकारी से जालसाज ने की शादी, 15 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आईआरएस अधिकारी बताकर पीपीएस अधिकारी से जालसाज ने की शादी, 15 लाख ठगे
Sun, 11 Feb 2024 02:05 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 02:05 AM IST
सार
पीड़िता का कहना है कि वह परिवार बचाने के लिए सबकुछ सहन कर गईं। इस बीच आरोपी ने उनके नाम पर लोन लिया और उनके फर्जी हस्ताक्षर कर 15 लाख रुपये खाते से निकाल लिए। बच्चा पैदा होने पर भी आरोपी का व्यवहार नहीं बदला तो उन्होंने तीन साल पहले तलाक ले लिया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
एक पीपीएस अधिकारी को आईआरएस अधिकारी बताकर जालसाज ने शादी की। फिर प्लॉट खरीदने व अलग-अलग बहाने से 15 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोप है कि तीन साल पूर्व तलाक होने के बावजूद जालसाज उनके नाम का इस्तेमाल कर पुलिस विभाग में गलत काम के लिए दबाव बनाता था। कौशांबी थाने में आरोपी समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी व अन्य धारा में मुकदमा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
पुलिस को शिकायत मिली कि 2018 में मेट्रोमोनियल साइट पर कौशांबी के युवक से जान-पहचान हुई थी। उसने खुद को आईआरएस अधिकारी बताया था। दोनों परिवारों में बातचीत होने पर उनकी शादी हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि शादी के बाद युवक ने खुद को रांची में आयकर उपायुक्त के रूप तैनात बताता था लेकिन जब उन्हें सच्चाई का पता चला तो पैरों तले जमीन निकल गई। वह अपने नाम जैसे एक आईआरएस अधिकारी, जो बिहार में तैनात हैं के नाम का गलत इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि वह परिवार बचाने के लिए सबकुछ सहन कर गईं। इस बीच आरोपी ने उनके नाम पर लोन लिया और उनके फर्जी हस्ताक्षर कर 15 लाख रुपये खाते से निकाल लिए। बच्चा पैदा होने पर भी आरोपी का व्यवहार नहीं बदला तो उन्होंने तीन साल पहले तलाक ले लिया।
आरोप यह भी है कि आरोपी पूर्व पति तलाक होने के बावजूद पुलिस विभाग में उनके नाम का गलत इस्तेमाल करके लाेगों से धोखाधड़ी करता था। आरोपी ने दो साल पहले शादी भी कर ली। फिर भी वह उन्हें अलग-अलग तरह से परेशान कर रहा है।
उन्होंने शिकायत में बताया कि आरोपी जालसाज ने फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बना कर उनके फोटो अश्लील व अशोभनीय टिप्पणी के साथ शेयर कर दिए। पिछले दिनों भी उनका नाम लेकर एक व्यक्ति को घसीटकर मारने की धमकी दी। उन्होंने अपनी और बच्चे की जान को खतरा बताया बताया है। फिलहाल पुलिस अधिकारी मामले में कुछ नहीं बोल रहे हैं।