फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraudster arrested in the name of getting a job by becoming an IAS-IPS transaction of two crores done in two years

गाजियाबाद: आईएएस-आईपीएस बन ठगने वाला रिटायर्ड सीओ का दामाद गिरफ्तार, नौकरी लगवाने के नाम पर करोड़ों की रकम ठगी

Thu, 17 Jun 2021 08:42 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 17 Jun 2021 08:42 PM IST
सार

सीओ अभय कुमार मिश्र ने बताया कि वैशाली सेक्टर-9 निवासी रिटायर्ड मेजर आर. हुड्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर अनुज प्रकाश ने उनसे 4.62 लाख रुपये ठग लिए।

विज्ञापन
Fraudster arrested in the name of getting a job by becoming an IAS-IPS transaction of two crores done in two years
गिरफ्तार आरोपी अनुज प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएएस व आईपीएस अधिकारी बनकर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी अनुज प्रकाश को साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। विजयनगर थाना क्षेत्र के क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित सुपरटेक सोसायटी में रहने वाला अनुज प्रकाश गाजियाबाद से रिटायर्ड हुए सीओ का दामाद है, जो नौकरी लगवाने के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये ठग चुका है। आरोपी के खिलाफ वैशाली निवासी रिटायर्ड आर्मी मेजर समेत दो लोगों ने इंदिरापुरम थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक डीयू से मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई कर चुका अनुज दो नामी मीडिया चैनल में नौकरी भी कर चुका है।
विज्ञापन


सीओ अभय कुमार मिश्र ने बताया कि वैशाली सेक्टर-9 निवासी रिटायर्ड मेजर आर. हुड्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर अनुज प्रकाश ने उनसे 4.62 लाख रुपये ठग लिए। अनुज ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताते हुए उन्हें झांसे में लिया था। रिटायर्ड मेजर का कहना है कि उनकी पत्नी शैफाली हुड्डा मोरटा स्थित नारायणा टेक्नो स्कूल में पढ़ाती हैं। आरोपी ने स्कूल में खुद को आईएएस अधिकारी बता रखा था। आरोपी ने सरकारी विभाग में पीआरओ की नौकरी लगवाने के नाम पर उनकी शैफाली हुड्डा से भी 3.90 लाख रुपये हड़प लिए। इसके अलावा सुनील सिंह नाम के व्यक्ति से भी नौकरी के नाम पर 40 हजार की ठगी की।
विज्ञापन


रकम ऐंठने को कुछ भी बन जाता था आरोपी
सीओ ने बताया कि अनुज मूलरूप से बिहार के जिला आरा का रहने वाला है। वह नौकरी लगवाने के नाम पर कभी किसी प्लेसमेंट कंपनी का एचआर मैनेजर बन जाता तो कभी खुद को आईएएस और आईपीएस अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेता। वह सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की पोस्टिंग कराने के नाम पर भी रकम ऐंठता था। रिटायर्ड मेजर की तहरीर पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी। गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएएस बता बेटी के स्कूल में बना चीफ गेस्ट
सीओ ने बताया कि अनुज की बेटी जिस स्कूल में पढ़ती थी, उसका प्रबंधन अनुज को आईएएस अधिकारी के तौर पर जानता था। वर्ष 2019 में हुए स्कूल के वार्षिक महोत्सव में अनुज प्रकाश बतौर आईएएस चीफ गेस्ट बनकर पहुंचा था। उसने अपने संबोधन में बच्चों से खुद की तरह मेहनत कर काबिल अफसर बनने की बात कही थी।
 

एक खाते में मिली दो करोड़ की ट्रांजेक्शन
पुलिस के मुताबिक अनुज प्रकाश का आरडीसी स्थित एक्सिस बैंक में खाता है। जांच के दौरान इस खाते में दो साल के अंदर दो करोड़ की ट्रांजेक्शन मिली है। इसके अलावा आरोपी का एक और खाता ट्रेस हुआ है। संबंधित बैंक ने उसकी ट्रांजेक्शन की डिटेल नहीं दी है। बैंक को इस संबंध में नोटिस भेजा जाएगा। सीओ का कहना है कि आरोपी के अन्य खाते तो नहीं हैं, इसकी जांच की जा रही है।

एसएसपी का पीआरओ बनवाने के नाम पर पुलिसकर्मी ठगा
हैरत वाली बात यह है कि आरोपी अनुज प्रकाश ने आम लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी नहीं बख्शा। नोएडा में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने से पहले अनुज प्रकाश ने एसएसपी का पीआरओ बनवाने के नाम पर पुलिसकर्मी को भी ठग लिया था। सीओ का कहना है कि पुलिसकर्मी की तरफ से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। आरोपी ने किस-किस को अपना शिकार बनाया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed