फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of Rs 3.11 lakh in the name of selling a plot

Ghaziabad News: प्लाट बेचने के नाम पर 3.11 लाख की धोखाधड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 3.11 lakh in the name of selling a plot
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में वैशाली निवासी संजय शर्मा ने पिता-पुत्रों सहित तीन लोगों पर प्लाट बेचने के नाम पर 3.11 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


वैशाली के सेक्टर चार के मंदाकिनी टॉवर निवासी संजय शर्मा ने बताया कि मई 2024 को वीर सिंह निवासी राधाकुंज ने गांव ढरगल जलालाबाद में 140 वर्ग गज का प्लॉट दिखाया। प्लाट बेचने की एवज में संजय शर्मा ने 3.11 लाख रुपये ले लिए। रुपये देकर उन्होंने प्लाट पर पूजन कराकर काम शुरू कराया। आरोप है कि वीर सिंह वर्मा और उनके बेटे कपिल वर्मा और नितिन मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवा दिया और दूसरी जगह प्लाट देने की बात कही। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। जबकि वीर सिंह रुपये लेकर कहीं चला गया है।
विज्ञापन

नंदग्राम पुलिस ने वीर सिंह व उनके बेटे कपिल वर्मा और नितिन वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, शांति भंग, जानलेवा हमला की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed