फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of Rs. 2.25 crore in the name of getting land in Haridwar

Ghaziabad News: हरिद्वार में जमीन दिलाने के नाम पर पौने दो करोड़ की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs. 2.25 crore in the name of getting land in Haridwar
मोदीनगर। हरिद्वार में जमीन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से पौने दो करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। रुपये वापस मांगने पर आरोपी गोली मारकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


संतपुरा कॉलोनी निवासी अशोक कुमार अग्रवाल ट्रेनिंग का काम करते हैं। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि काफी समय पहले उनकी मुलाकात मोनू वर्मा निवासी मनू ग्रीन कॉलोनी नवोदयनगर रोशनाबाद हरिद्वार उत्तराखंड से हुई थी। मोनू ने 8800 वर्ग मीटर का प्लॉट दिखाया, जिसका सौदा 80 लाख में तय हुआ। अशोक कुमार अग्रवाल ने 20 मार्च 2022 को अस्सी लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इसके अलावा सड़क, ट्रांसफार्मर, नाली, पानी आदि के लिए अलग से पेमेंट किया। मोनू वर्मा ने 48 सौ वर्ग फीट की रजिस्ट्री अशोक अग्रवाल के नाम कराकर और बाकी जमीन की रजिस्ट्री एक सप्ताह बाद कराने को कहा था। इसी बीच मोनू ने 32 बीघा जमीन ओर दिखाकर निवेश करने को कहा। अशोक अग्रवाल ने 84 लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर करा दिये। लेकिन वह सरकारी जमीन निकली। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी अब गोली मारकर हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मोनू वर्मा निवासी मनू ग्रीन कॉलोनी नवोदयनगर रोशनाबाद हरिद्वार व दो अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


---------

पार्क में खेल रहे बच्चे की पिटाई का विरोध घर में घुसकर महिला को पीटा

संवाद न्यूज एजेंसी

मोदीनगर। पार्क में खेल रहे बच्चे की पिटाई का विरोध करना एक महिला को महंगा पड़ गया। दबंगों ने घर में घुसकर बेरहमी से महिला की पिटाई कर दी। बताया गया है कि पुलिस चौक में महिला पर समझौता का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी अजय कुमार का बेटा रविवार शाम कॉलोनी के पार्क में खेल रहा था। आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाले दबंग व्यक्ति उनके बेटे को पीट रहे थे। अजय कुमार की पत्नी पूनम ने बेटे को पिटता देखा तो विरोध किया। इस बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर पूनम से मारपीट की। बताया गया है कि सूचना पर निवाड़ी रोड चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को चौकी ले आई। पुलिस ने चौकी पर महिला पर समझौते का दबाव बनाया। कमिश्नर से पीड़िता ने सोमवार को इसकी शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा तिबड़ा मार्ग कॉलोनी में रविवार रात मामूली कहासुनी पर बेरहमी से एक युवक की पिटाई करने का मामला सामने आया है। तिबड़ा मार्ग निवासी समीर रात में बाजार जा रहा था। आरोप है कि बीच रास्ते में एक युवक ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस से पीड़ित ने गुहार लगाई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed