फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of Rs 17 lakh in the name of property, accused of demanding ransom

Ghaziabad News: संपत्ति के नाम पर 17 लाख की धोखाधड़ी, रंगदारी मांगने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 17 lakh in the name of property, accused of demanding ransom
इंदिरापुरम। कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली में रहने वाले व्यक्ति के साथ संपत्ति के नाम पर 17 लाख की धोखाधड़ी और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित ठाकुर अश्विनी सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मोहन नगर में उनका प्लॉट है। 2017 में कासिम निवासी दिल्ली, अमीश और अभिषेक निवासी धनबाद ने उनसे प्लॉट का सौदा किया था। तीन करोड़ रुपये एडवांस देने की बात तय हुई थी। लेकिन तय समय तक आरोपी पैसे नहीं दे पाए। इसके बाद तीनों आरोपियों ने 2022 में उनसे फिर संपर्क किया और अपने 17 लाख रुपये के बदले उक्त प्लॉट के कुछ हिस्से की रजिस्ट्री करने को कहा। प्लॉट की कीमत करीब 27 लाख रुपये निकली, रजिस्ट्री के दौरान 10 लाख रुपये देने की बात कही। प्लॉट की रजिस्ट्री के दौरान दो बार चेक दिए गए, जो बाउंस हो गए। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने 17 लाख रुपये वापस देने पर रजिस्ट्री वापस करने की बात कही। आरोपियों ने उनसे 17 लाख रुपये वापस ले लिए। उन्होंने रजिस्ट्री के कागजात मांगे, तो आरोपियों ने उनसे आतंकवादी को अपना दोस्त बताकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगनी शुरू कर दी। इंदिरापुरम एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर थाना कौशांबी में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed