{"_id":"685af53edd72f1e8120494e7","slug":"fraud-of-rs-10-lakh-in-the-name-of-chemicals-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-664084-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: केमिकल के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: केमिकल के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
मसूरी। क्षेत्र की फर्म महाकाल ट्रेडर्स के मालिक ने केमिकल मंगाने के लिए दो माह पूर्व मुंबई की सनकैम कंपनी के खाते में 10 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने न तो केमिकल भेजा और न ही रुपये वापस किए। पीड़ित ने कंपनी के डायरेक्टर व प्रतिनिधि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
मसूरी क्षेत्र के रिवेरा फार्म हाउस के नजदीक महाकाल ट्रेडर्स के मालिक शिवांक ठाकुर के अनुसार उनकी फर्म केमिकल की खरीद फरोख्त करती है। उन्होंने मिक्स जाइलीन केमिकल का आर्डर 19 अप्रैल को मुंबई की सनकैम कंपनी के डायरेक्टर समीर व प्रतिनिधि हेमल मेहता को दिया। साथ ही कंपनी के खाते में 10 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बकाया धनराशि 15 दिनों के अंतराल में केमिकल प्राप्त होने पर देना तय हुआ। केमिकल नहीं भेजने पर शिवांक ठाकुर ने हेमल मेहता से जानकारी मांगी। सनकैम कंपनी के मालिक और प्रतिनिधि ने केमिकल भेजने से साफ इन्कार कर दिया। विरोध पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि शिवांक ठाकुर निवासी इन्द्रगढ़ी की दी तहरीर के आधार पर बोरावली मुंबई निवासी सनकैम कंपनी के डायरेक्टर समीर व प्रतिनिधि हेमल मेहता के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।