फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of 62 lakhs in the name of selling a house

Ghaziabad News: मकान बेचने के नाम पर 62 लाख की धोखाधड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 62 lakhs in the name of selling a house
गाजियाबाद। विजयनगर के प्रताप विहार में मकान बेचने के नाम पर महिला से 62 लाख की धोखाधड़ी की घटना सामने आई है। आरोप है कि रुपयों का तकादा करने पर आरोपियों ने महिला को जातिसूचक शब्द कहे। वह पहले भी कुछ लोगों से इसी तरह धोखा देकर रुपये ऐंठ चुके हैं। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रताप विहार सेक्टर 12 निवासी प्रीति सागर ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर अशोक कुमार के माध्यम से उन्होंने प्रताप विहार में ही एक मकान देखा था। इसके बाद उसने उनको सुदेश, मुकेश आदि से मिलवाया। नवंबर 2022 में मकान का सौदा 1.06 करोड़ में तय हो गया। इसके बाद इकरारनामा करा लिया गया और 62 लाख रुपये चेक के माध्यम से सुदेश, हरीश, मनीश आदि के खाते में दिए गए। इकरारनामे की तारीख नजदीक आई तो उन्होंने कहा कि मकान जिनके नाम था, उनकी मृृत्यु हो चुकी है। अभी जीडीए से कुछ कागजी औपचारिकता पूरी करानी पड़ेगी। फिर कहा कि कुछ नाबालिगों का हिस्सा भी मकान में है। इसमें उनको कोर्ट जाना पड़ेगा। जीडीए, कोर्ट का जो खर्च हुआ, वह भी उन्होंने दिया।
विज्ञापन

इसके बाद भी उन्होंने बैनामा नहीं किया। सालों बीतने पर वह हाल ही में आरोपियों के घर गईं और पैसे की मांग की तो उन्होंने जाति सूचक शब्द कहे और धमकी दी कि वह न तो बैनामा करेंगे और न ही पैसा लौटाएंगे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने सुदेश, हरीश, अंजना, नीलम, मनीष, मनीष की पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी, अनुसूचित जाति जनजाति एक्ट में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी। इस बारे में एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि इकरारनामे की प्रति मांगी गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed