फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of 2.47 lakhs by posing as an officer of Patna Electricity Department

Ghaziabad News: पटना बिजली विभाग का अधिकारी बनकर 2.47 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 2.47 lakhs by posing as an officer of Patna Electricity Department
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र के वैभव खंड स्थित आम्रपाली निवासी राजीव सिन्हा से पटना बिजली विभाग का अधिकारी बनकर साइबर ठग ने 2.47 लाख रुपये ठग लिए। ठगी पीड़ित के पटना स्थित फ्लैट में लगे बिजली मीटर को सक्रिय करने के नाम पर हुई। करीब दो घंटे तक व्हाट्सएप कॉल पर पीड़ित को रखकर फोन हैक किया। इसके बाद बैंक खाते से रकम निकाल ली। वारदात 10 जुलाई की है, जिसमें पुलिस ने 13 जुलाई की रात मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में राजीव सिन्हा ने पुलिस को बताया कि पटना में उनके तीन फ्लैट हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने तीनों फ्लैट में बिजली मीटर लगवाए थे। 10 जुलाई की शाम उनके पास एक अंजान नंबर से काल आई और काल करने वाले ने खुद को पटना विद्युत बोर्ड का अधिकारी बताया। साथ ही उसने 13 रुपये का भुगतान कर बिजली मीटर सक्रिय कराने की बात कही। इसके बाद दो घंटे तक व्हाट्सएप कॉल पर बात करता रहा। इस दौरान दो मोबाइल एप भी डाउनलोड कराए। तभी फोन हैक करके बैंक खाते से 2.47 लाख रुपये निकाल लिए। जब उन्हें खाते से रकम कटने का मैसेज मिला तब उन्होंने शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बैंक खातों की जानकारी भी खंगाली जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed