फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of ₹1.46 crore at Federal Bank by pledging fake gold

गाजियाबाद: फेडरल बैंक में नकली सोना रखकर 1.46 करोड़ की ठगी, फिनटेक कर्मचारियों और वैलुअर समेत 18 पर एफआईआर

Tue, 22 Sep 2026 12:49 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 22 Sep 2026 12:49 PM IST
सार

जांच में सामने आया कि रूपीक फिनटेक के अधिकारियों (हर्ष व अनुराग सिंह) और वैलुअर दीपक ढल्ला की मिलीभगत से कुल 20 खातों में नकली सोना गिरवी रखकर ₹1,46,54,249 (लगभग 1.46 करोड़ रुपये) का लोन पास कराया गया था।  

विज्ञापन
Fraud of ₹1.46 crore at Federal Bank by pledging fake gold
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र के आरडीसी राजनगर स्थित फेडरल बैंक की शाखा में नकली सोने को असली बताकर गिरवी रखने और ₹1.46 करोड़ से अधिक का गोल्ड लोन हड़पने का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक की वरिष्ठ प्रबंधक एवं शाखा प्रमुख शाजिया बानो की शिकायत पर पुलिस ने 18 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


रैंडम चेकिंग में पकड़ा गया फर्जीवाड़ा, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
शिकायत के अनुसार, 10 जून 2026 को आरोपी दीपांशु बंसल अपने एक साथी के साथ गोल्ड लोन लेने के लिए फेडरल बैंक की आरडीसी शाखा पहुंचा था। उनके साथ बिजनेस करेस्पॉन्डेंट कंपनी 'रूपीक फिनटेक' का प्रतिनिधि हर्ष और बैंक की मान्यता प्राप्त वैलुएशन एजेंसी 'फोबोस गोल्ड' का अधिकृत वैलुअर दीपक ढल्ला भी मौजूद थे। वैलुअर ने जेवरों की जांच कर उन्हें असली प्रमाणित किया था।
विज्ञापन


हालांकि, लोन प्रक्रिया के दौरान जब बैंक अधिकारियों ने रैंडम चेकिंग के तहत जेवरों की दोबारा जांच की, तो वे पूरी तरह नकली निकले। धोखाधड़ी का शक होते ही बैंक कर्मियों ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया और तुरंत पुलिस को सूचित किया, लेकिन आरोपी चकमा देकर मौके से भाग निकले। यह पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आंतरिक जांच में खुले 20 खातों के राज
घटना के बाद बैंक प्रबंधन ने पूर्व में स्वीकृत कराए गए अन्य गोल्ड लोन खातों का ऑडिट और गहन निरीक्षण कराया। दूसरी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने पर परत-दर-परत गिरोह की साजिश का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि रूपीक फिनटेक के अधिकारियों (हर्ष व अनुराग सिंह) और वैलुअर दीपक ढल्ला की मिलीभगत से कुल 20 खातों में नकली सोना गिरवी रखकर ₹1,46,54,249 (लगभग 1.46 करोड़ रुपये) का लोन पास कराया गया था।  

18 नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
कवि नगर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) और 61(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

नामजद आरोपियों की सूची
दीपांशु बंसल  
मयूर बंसल  
शहजाद खान  
सिद्धार्थ पांडे  
अलिबिन हुसैन  
विकास  
कविता  
वसीम अब्बास  
अश्वनी  
मुकुल कुमार  
साहिल सिंह  
अंकुर राजपूत  
धर्मवीर राम  
मौसीम खान  
कैफ नौमान  
हर्ष (रूपीक फिनटेक)  
दीपक ढल्ला (गोल्ड वैलुअर - फोबोस गोल्ड)  
अनुराग (रूपीक फिनटेक)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed