फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four students drowned while taking bath in Yamuna, bodies of three recovered

Ghaziabad News: यमुना में नहाने गए चार छात्र डूबे, तीन के शव बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Four students drowned while taking bath in Yamuna, bodies of three recovered
लोनी में दिल्ली की तरफ यमुना नदी के किनारे पर मिले थे किशोरों के कपड़े। संवाद
लोनी/नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के चौहान पट्टी इलाके में मंगलवार शाम यमुना में नहाने गए ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क कॉलोनी निवासी आदित्य रावत (16), शिवम यादव (17) और रमन सिंह (16) डूब गए। इनके साथ मौजूद पांचवें दोस्त ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग वहां पहुंचे। बाद में पुलिस के अलावा दमकल विभाग और बोट क्लब को हादसे की सूचना दी गई। खबर मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। काफी मशक्कत के बाद रात पौने नौ बजे तक तीन के शव यमुना से निकल लिए गए थे। चौथे छात्र उदय आर्य (16) की बचाव दल को तलाश है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उदय आर्य की तलाश में बुधवार सुबह एक बार फिर बचाव अभियान शुरू किया जाएगा। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही सभी छात्रों के परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। इनका रो-रोकर बुरा हाल था। सभी छात्र दसवीं कक्षा के छात्र थे। बुधवार को इनका बोर्ड का एग्जाम था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 5.46 बजे टीम को सूचना मिली कि लाठीपुर गांव में चौहान पट्टी की ठोकर नंबर-8 के पास यमुना में नहाने आए चार छात्र गहरे पानी में डूब गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल विभाग और बोट क्लब की टीम मौके पर पहुंच गई। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। काफी मशक्कत के बाद आदित्य रावत, शिवम यादव और रमन सिंह के शव यमुना से निकाल लिए गए। छानबीन के दौरान पता चला कि शाम के समय पांचों दोस्त यमुना में नहाने आए थे। चार दोस्त नहाने लगे, जबकि पांचवां बाहर बैठकर उनको देखने लगा। इस दौरान गहरे पानी में जाने से चारों डूबने लगे तो बाहर बैठे छात्र ने शोर मचाया। इस पर आसपास मौजूद लोग मौके पर आ गए। बाद में इनकी तलाश शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकलौता बेटा था रमन
रमन के पिता राजेश कुमार ड्राइवर हैं। रमन इकलौता बेटा था। राजेश ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे रमन अपने दोस्त के घर पढ़ाई के लिए जाने की बात कहकर घर से निकता था। मूलरूप से आजमगढ़ के रहने वाले शिव यादव के पिता सुरेश यादव मजदूरी करते हैं। आदित्य रावत के पिता रवि रावत ट्रॉनिका सिटी स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। वहीं, उदय आर्य के पिता राधेश्याम प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उदय दोस्त के घर जाने की बात कह कर निकला था। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर चारों किशोरों के परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।



आदित्य ने बनाई थी यमुना में नहाने की योजना
एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि डूबे छात्रों का एक साथी करन पुलिस को मिला, उसने बताया कि आदित्य ने सुबह उसे कॉल कर ट्रॉनिका सिटी जाकर घूमने और यमुना में नहाने की बात कही थी। ठोकर नंबर आठ पर यमुना के पास छात्रों के कपड़े, जूते और फोन मिले। घटनास्थल दिल्ली का था, इसलिए दिल्ली पुलिस को सूचना दी गई। दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। यमुना में डूबने की आंशका के चलते उन्होंने यमुना में तलाशना शुरू किया। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने आदित्य के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed