{"_id":"6819147eef7325dfca0a18b0","slug":"four-special-trains-will-run-from-may-14-timetable-released-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-627551-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 14 मई से चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें, जारी हुई समय सारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 14 मई से चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें, जारी हुई समय सारिणी
विज्ञापन
गाजियाबाद। बिहार-पूर्वांचल के लिए रेलवे ने चार समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें 14 मई से सप्ताह में एक चलेंगी। इन ट्रेनों के चलने से बिहार, पूर्वांचल की नियमित ट्रेनों में उमड़ रही भीड़ काफी हद तक नियंत्रण में होगी।
गर्मी बढ़ते ही ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है। स्कूलों में गर्मी की छुट्टी भी होने वाली हैं। ऐसे में भीड़ में और इजाफा होने का अनुमान है। आने वाले दिनों में नियमित ट्रेनों में यात्रियों को आसानी से टिकट मिलने की उम्मीद है। गाजियाबाद से होकर गुजरने वाली 20 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय रेलवे ने पूर्व में ही लिया था। अब स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि जरूरत के हिसाब के ट्रेनों की संख्या बढ़ाने घटाने पर निर्णय लिया जा सकता है।
बुधवार, बृहस्पतिवार को चलेंगी ट्रेन : ट्रेन संख्या 05113 छपरा-आनंद विहार ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 14 मई से 16 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। छपरा से यह ट्रेन दिन में 3:45 बजे चलेगी। करीब दो बजे यह गाजियाबाद पहुंचेगी। इधर से ट्रेन संख्या 05114 आनंद विहार-छपरा विशेष ट्रेन 15 मई से 17 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनंद विहार से शाम चार बजे चलेगी और साढ़े चार बजे के करीब गाजियाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन
15 मई से 17 जुलाई तक चलेंगी यह ट्रेनें : ट्रेन नंबर 05301 मऊ जंक्शन अंबाला ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 15 मई से 17 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को मऊ जंक्शन से अलसुबह चार बजे चलेगी। दोपहर में यह ट्रेन गाजियाबाद पहुंचेगी। इधर से ट्रेन संख्या 05302 अंबाला-मऊ जंक्शन ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 16 मई से 18 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। अंबाला से यह ट्रेन रात 1:40 पर चलेगी और करीब नौ बजे गाजियाबाद पहुंचेगी।
सुबह की बजाय शाम को आई सत्याग्रह एक्सप्रेस : सोमवार को सत्याग्रह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 10 घंटे 44 मिनट देरी से गाजियाबाद पहुंची। इसको यहां तड़के 6:03 पर पहुंचना था, लेकिन यह यहां 4:47 पर पहुंची।
आनंद विहार गरीबरथ 17 घंटे, हजरत निजामुद्दीन गाजियाबाद ईएमयू डेढ़ घंटे, चंपारण सत्याग्रह एकसप्रेस डेढ़ घंटे, मेरठ छावनी पैसेंजर सवा घंटे, दुरई टनकपुर एक घंटे 10 मिनट, आम्रपाली एक्सप्रेस 45 मिनट देरी से गाजियाबाद पहुंची। सुबह के वक्त भी 15 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से पांच घंटे तक देरी से आईं।