{"_id":"696d40ca7e674983e50fc02c","slug":"four-flights-were-delayed-due-to-fog-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-14621-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कोहरे की वजह से चार फ्लाइटों ने देरी से भरी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कोहरे की वजह से चार फ्लाइटों ने देरी से भरी उड़ान
विज्ञापन
साहिबाबाद। सोमवार को घने कोहरे की वजह से हिंडन हवाई अड्डे से मुंबई और कोलकाता को आने-जाने वाली फ्लाइटें देरी से उड़ीं। इनकी वजह से यात्रियों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरे की वजह से पिछले कुछ दिनों में कई फ्लाइटें देरी से उड़ान भर रही हैं। बीते दिनों फ्लाइटों को रद्द करना पड़ा था।
हिंडन एयरपोर्ट ऑथोरिटी के अधिकारियों के अनुसार इंडिगो की हिंडन से कोलकाता और कोलकाता से हिंडन की फ्लाइट डेढ़ घंटे से भी ज्यादा देरी से उड़ी। वहीं हिंडन से मुंबई और मुंबई से हिंडन आने वाली फ्लाइट भी करीब डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। यात्रियों को हवाई अड्डे पर लंबा इंतजार करना पड़ा। हिंडन हवाईअड्डे के निदेशक डॉ. चिलका महेश ने बताया कि यात्रियों की सहूलियत के लिए तमाम तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। अतिरिक्त कुर्सियां भी लगाई गई हैं।