फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Forest Department team running on complaint of sighting of dangerous wildlife

Ghaziabad News: खतरनाक वन्य जीवों के देखे जाने की शिकायत पर दौड़ रही वन विभाग की टीम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Forest Department team running on complaint of sighting of dangerous wildlife
गाजियाबाद। वन विभाग को खतरनाक वन्य जीवों को देखे जाने की रोजाना आठ से दस शिकायतें मिल रही हैं। इसमें ज्यादातर शिकायतें रात के समय में मिल रहीं है। मौके पर कांबिंग करने के बाद वन विभाग के कर्मचारियों को अभी तक किसी जानवर को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वन विभाग को मोदीनगर के चुड़ियाला गांव में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद विभाग की टीम ने देर रात तक आस पास के गांवों में तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान चलाया, लेकिन वहां पर तेंदुआ होने के किसी तरह के साक्ष्य नहीं मिले। इससे पहले बृहस्पतिवार को टीम ने लोमड़ी देखे जाने की सूचना पर कांबिंग की तो अशोक नगर में एक घर से सियार का बच्चा मिला जिसे वन्य क्षेत्र में संरक्षित करा दिया गया है। इसके अलावा विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर रोजाना खतरनाक वन्य जीवों को देखे जाने की सूचना मिल रही हैं। जिन्हें ढूंढ कर पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम दौड़ रही हैं।
विज्ञापन

जिला वन अधिकारी मनीष सिंह ने कहा कि ज्यादातर शिकायतों में मौके पर शिकायतकर्ता द्वारा जानवर की सही पहचान और देखे जाने की जगह नहीं बताई जाती है, लोग जंगली बिल्ली, गीदड़ को देखकर तेंदुआ, भेड़िया समझकर सूचना दे रहे हैं। जिस कारण इन जानवरों को ट्रेस करने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed