फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Following the verbal abuse incident, BJP members once again held a face-to-face *Mahapanchayat* in Loni.

Ghaziabad News: गाली कांड के बाद लोनी में भाजपाइयो ने फिर आमने-सामने महापंचायत की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Following the verbal abuse incident, BJP members once again held a face-to-face *Mahapanchayat* in Loni.
लोनी। गाली कांड के बाद लोनी में लगातार पंचायत हो रही हैं। पंचायतें भाजपा नेताओं के बीच में चल रही हैं। भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर और दूसरे गुट के भाजपा के नेताओं में अलग-अलग पंचायत हो रही हैं। रविवार को लोनी के गढ़ी कटैया गांव में विधायक के विरोध में पूर्व लोनी नगर पालिका चेयरमैन और भाजपा नेता डाॅ. विनोद बंसल के नेतृत्व में सर्व समाज की पंचायत हुई। वहीं, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के समर्थन में बाग राणप में पंचायत हुई।
विज्ञापन


महापंचायत में लोनी विधायक का विरोध हुआ

लोनी के गढ़ी कटैया गांव में पूर्व लोनी नगर पालिका चेयरमैन व भाजपा नेता डाॅ. विनोद बंसल के घर पर रविवार दोपहर करीब 11 बजे लोनी विधायक के विरोध में सर्व समाज की पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में सिरौली, गनौली, चिरोड़ी, मेवला, मंडोला, पंचलोक, अगरौला समेत करीब बीस से अधिक गांव के ग्रामीण एकत्र हुए। पंचायत में वक्ताओं ने लोनी विधायक की ओर से रेस्टोरेंट में दी गई गालियों की निंदा की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है। ग्रामीणों ने विधायक की ओर से किए गए दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए रोष जताया। पूर्व नगर पालिका चेयरमैन डाॅ. विनोद बंसल ने कहा कि भाजपा संस्कारों और मर्यादा वाली पार्टी है। जनप्रतिनिधि को कार्यकर्ताओं को गाली देने का अधिकार नहीं है। पंचायत में ग्रामीणों ने मामले को पार्टी के बड़े नेताओं तक पहुंचाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर मास्टर कृष्ण पाल त्यागी, ऊधम प्रधान, राजकुमार पहलवान, प्रवीण बंसल, महेश प्रधान, देवेंद्र, सत्यवीर एयरमैन, ईश्वर बैंसला, धरम चौधरी, वेदप्रकाश मुखिया, सेलक प्रधान, उदयवीर प्रधान, भुपेंद्र मुखिया, सुखवीर चौधरी, कंवर पहलवान, अजीत बैंसला पूर्व सभासद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनी में हिंदू महापंचायत, नंदकिशोर गुर्जर के समर्थन में जुटीं 36 बिरादरी

लोनी के बाग राणप में रविवार को आयोजित हिंदू महापंचायत में 36 बिरादरी के लोगों ने विधायक नंदकिशोर गुर्जर के समर्थन में एकजुटता दिखाई। पंचायत में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। वक्ताओं ने कहा कि लोनी में विकास और सुरक्षा के लिए विधायक नंदकिशोर गुर्जर के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि निजी स्वार्थ के लिए माहौल खराब करने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि वह शरीर में रक्त की आखिरी बूंद तक सनातन और लोनी के विकास की लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि और गुर्जर समाज के युवकों के साथ मारपीट व विधायक को मिली धमकी के मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि लोनी में हुए बदलाव को जनता ने महसूस किया है और माहौल बिगाड़ने की कोशिश का जवाब जनता देगी। कार्यक्रम में ध्रुव कुमार शुक्ला, कर्मवीर लाखिया, धर्मपाल सिंह जाट, संजय नागर, राजकुमार चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed