फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fog schedule of trains, people planning Sorority

कोहरे से ट्रेनों का शेड्यूल, लोगों की प्लानिंग बिगड़ी

Sun, 04 Dec 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 04 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fog schedule of trains, people planning Sorority
ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे की लाल झंडी - फोटो : अमर उजाला

दो दिन के घने कोहरे से ट्रेनों का शेड्यूल ऐसा बिगड़ा कि पांच दिन बाद भी सुधर नहीं सका। लंबी दूरी की सभी ट्रेनें 5 से 29 घंटे की देरी से चल रही हैं। कोहरे ने सिर्फ ट्रेनों का शेड्यूल ही नहीं बिगाड़ा, बल्कि  लोगों की प्लानिंग पर भी पानी फेर दिया। शादियों के सीजन में ट्रेनें लेट होने की वजह से अधिकांश लोग समारोह में शामिल ही नहीं हो पा रहे हैं। 

विज्ञापन


वहीं कुछ लोग इस फजीहत से बचने के लिए तीन-चार महीने पहले कराए गए रिजर्वेशन को भी कैंसल करा रहे हैं।

शादी में शामिल न हो पाए, अब रिसेप्शन में पहुंचेंगे
नोएडा के राहुल श्रीवास्तव को शादी में शामिल होने के लिए परिवार समेत रविवार को इलाहाबाद पहुंचना था। मंडुवाडीह एक्सप्रेस में उनका रिजर्वेशन था। शनिवार रात 11 बजे उन्हें गाजियाबाद स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी। यह ट्रेन उन्हें रविवार सुबह इलाहाबाद पहुंचा देती, लेकिन ट्रेन 20:30 घंटे लेट है।
विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली से इलाहाबाद के लिए रवाना होने वाली मंडुवाडीह रविवार शाम 7:30 बजे तक के लिए री-शेड्यूल कर दी गई। अब श्रीवास्तव परिवार का सोमवार को इलाहाबाद पहुंचेगा। उनका कहना है कि वह शादी में शामिल न हो पाए, लेकिन वहां पहुंचना जरूरी है। शादी की बजाय अब रिसेप्शन में ही शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर कट रही रात
शनिवार को आनंद विहार से रीवा जाने वाली रीवा एक्सप्रेस भी 20 घंटे लेट है। यह ट्रेन भी रविवार को रवाना हुई। इस ट्रेन में टिकट करा चुके अतुल का कहना है कि ट्रेन के आने का टाइम बार-बार बदलता गया। शनिवार रात से ही वह गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे हुए हैं।

बार-बार टाइम बदलने से झल्लाए अतुल की पूछताछ काउंटर पर स्टाफ से कहासुनी भी हो गई। उनका कहना था कि टाइम बदलने की बजाय रेलवे ट्रेन कैंसल ही कर देता तो वह घर तो चले जाते। सैकड़ों लोग उनकी तरह ही परेशान न होते।

मुरादाबाद की ट्रेन कैंसल होने से बढ़ी दिक्कतें
मुरादाबाद रूट पर यात्रियों की दिक्कतें सबसे ज्यादा रहीं। इस रूट पर मुरादाबाद पैसेंजर कई दिन से निरस्त है। इंटरसिटी और काशी विश्वनाथ, आला हजरत एक्सप्रेस भी लेट रहीं। शाहदरा से मुरादाबाद शादी में जाने वाले इरफान अपने परिवार के साथ सुबह 10 बजे ईएमयू के जरिए गाजियाबाद पहुंच गए थे।

यहां आकर उन्हें मुरादाबाद पैसेंजर के कैंसल होने की जानकारी मिली। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की जानकारी की तो वह करीब चार घंटे लेट थी। ऐसे में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक स्टेशन के प्लेटफार्म पर ही परिवार समेत इंतजार करते रहे।

रीवा निरस्त, 20 से ज्यादा ट्रेनें रहीं लेट
लेटलतीफी की वजह से रविवार को आनंद विहार-रीवा एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। अब सोमवार को इस ट्रेन का निर्धारित समय पर संचालन होगा। ऐसे में यात्रियों को टिकट रिफंड लेना पड़ा। इसके अलावा सुबह दिल्ली की ओर आने वाली सद्भावना एक्सप्रेस 19 घंटे, वैशाली एक्सप्रेस 4:15 घंटे, फैजाबाद एक्सप्रेस 10 घंटे,

काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 11 घंटे, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस 14 घंटे, आला हजरत 7:30 घंटे, उत्कल एक्सप्रेस 4:15 घंटे, जालंधर सुपर 2:15 घंटे, मालदा टाउन एक्सप्रेस 4:30 घंटे, लखनऊ डबल डेकर 4 घंटे, मंडुवाडीह एक्सप्रेस 29 घंटे लेट रहीं। दिल्ली की ओर से जाने वाली कालका मेल 9 घंटे, काशी विश्वनाथ 5:25 घंटे,

श्रमजीवी 4:10 घंटे, लखनऊ डबल डेकर 3:40 घंटे, लिच्छवी 13:50 घंटे लेट रहीं।

मुरादाबाद जाने के लिए सुबह 10 बजे स्टेशन पर पहुंच गए थे, पता चला कि ट्रेन शाम को पांच बजे मिलेगी। बच्चों के साथ सात घंटे प्लेटफार्म पर बिताने पड़े। बैठने के लिए बेंच भी नहीं मिली। - यासमीन, यात्री

..
कानपुर जाने के लिए पांच घंटे ट्रेन का इंतजार कर चुका। पता चला कि ट्रेन और चार घंटे लेट हो गई। रेलवे अधिकारी ट्रेनों का शेड्यूल ठीक करने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहे। यात्रियों की जेबों से पैसा निकाला जा रहा है। - पीयूष, यात्री
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed