फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Flights to all cities temporarily canceled from Hindon Airport

Ghaziabad News: हिंडन एयरपोर्ट से अस्थायी तौर पर रद्द की गईं सभी शहरों की उड़ान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Flights to all cities temporarily canceled from Hindon Airport
साहिबाबाद। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद मंगलवार आधी रात के बाद भारत ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। एयर स्ट्राइक के बाद सुरक्षा के मद्देनजर हिंडन सिविल टर्मिनल से सभी उड़ानों को निरस्त कर दिया गया है। सभी निजी एयरलाइंस कंपनियों की फ्लाइट को अग्रिम आदेश तक के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

हिंडन एयरपोर्ट से हर दिन 14 शहरों के लिए 30 से अधिक उड़ानें हैं। सुबह साढ़े सात बजे से ही यहां विमानों की आवाजाही शुरू हो जाती है। यहां से एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्टार एयर और फ्लाईबिग एयरलाइंस की फ्लाइटें अलग-अलग शहरों के लिए उड़ान भरती हैं। उड़ान के लिए हिंडन एयरबेस के रनवे का ही प्रयोग किया जाता है। ऐसे में देर रात पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर हुई कार्रवाई के कारण हिंडन सिविल टर्मिनल को बंद करना पड़ा है। तीनों एयरलाइंस कंपनियों ने अपने विभागीय साइट पर उड़ान रद्द करने की सूचना लोगों को दी है। इसके साथ ही जिनके टिकट बुक थे सभी के पैसे लौटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वेबसाइट पर मौजूद कस्टमर केयर नंबर पर यात्रियों को बात करने की सलाह दी जा रही है। बताया जा रहा है कि जिन शहरों में भी ऐसे एयरपोर्ट हैं जो सुरक्षा एजेंसी से जुड़े हैं, वहां पर एविएशन मिनिस्ट्री की ओर से 10 मई तक उड़ान रद्द करने के आदेश एयरलाइंस कंपनियों को दिए गए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के तहत आने वाले दिनों में भारत और पाकिस्तान के बीच कैसी स्थिति रहती है, इसके बाद ही उड़ान शुरू करने पर कोई आदेश आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मार्च से बढ़ी थी उड़ानों की संख्या
हिंडन सिविल टर्मिनल पर छह वर्ष बाद उड़ानों की संख्या बढ़ी थी। इससे पूर्व दो से तीन शहरों की ही उड़ान भरी जाती रही। इसी वर्ष 1 मार्च से एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक-एक कर कई बड़े शहरों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू हुईं थीं। इसकी शुरूआत गाेवा, कोलकाता और बंगलूरू की फ्लाइट से हुई थी। जम्मू की फ्लाइट को छोड़कर बाकी सभी फ्लाइटें समय से उड़ान भर रही थी। प्रतिदिन हिंडन एयरपोर्ट से आवाजाही करने वाले यात्रियों की संख्या भी 800 से 1000 है।

इन शहरों के लिए रद्द की गईं उड़ानें
भुवनेश्वर, कोलकाता, गोवा, बंगलूरू, भठिंडा, लुधियाना, आदमपुर, नांदेड, किशनगढ़, वाराणसी, पटना, मुंबई, जयपुर, चेन्नई

एयरपोर्ट एवं एयरफोर्स के आसपास किया गया अलर्ट
पहले से ही सुरक्षा घेरे में एयरपोर्ट और एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात पुलिसकर्मियों को पहले से अधिक अलर्ट रहने को कहा गया है। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पहले से ही हमारी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है। अब जांच को और अधिक सख्त कर दिया गया है। बेवजह एयरपोर्ट और एयरबेस के आसपास घूमने पर पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed