{"_id":"5edf6c518ebc3e42c8355361","slug":"flight15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुमति मिलने के बावजूद पिथौरागढ़ वाली फ्लाइट नहीं भर सकेगी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुमति मिलने के बावजूद पिथौरागढ़ वाली फ्लाइट नहीं भर सकेगी उड़ान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
\n\nअनुमति मिलने के बावजूद पिथौरागढ़ वाली फ्लाइट नहीं भर सकेगी उड़ान\n\n- विमान है खराब, अमेरिका से आना है विमान का कोई पार्ट\n\n- विमान सही न होने की वजह से उड़ान में हो रही देरी\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान सेवा फिलहाल शुरू होती नजर नहीं आ रही। हुबली वाली फ्लाइट को जहां 500 किमी. से अधिक की दूरी होने पर एविएशन मिनिस्ट्री से उड़ान की अनुमति नहीं मिल रही है। वहीं पिथौरागढ़ वाली फ्लाइट अनुमति होने के बावजूद तकनीकी दिक्कतों की वजह से उड़ान नहीं भर सकती।
बता दें कि 10 जून से हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने की बात कही गई थी। वहीं अब तक स्टार एयर कंपनी को हुबली उड़ान के लिए मिनिस्ट्री से अनुमति नहीं मिली है। जबकि हेरिटेज एविएशन कंपनी के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि विमान में तकननीकी खराबी है। विमान में कोई पार्ट लगना है जो अमेरिका से आना है। ऐसे में जब तक अमेरिका से विमान का वह पार्ट नहीं मंगवाया जा सकता तब तक उड़ान कब से शुरू होगी कहना मुश्किल है। बता दें कि गाजियाबाद से पिथौरागढ़ की दूरी 500 किमी के अंदर ही है, ऐसे में इसे एविएशन मिनीस्ट्री की ओर से एयरलाइंस कंपनी को उड़ान की अनुमति मिल चुकी है। जबकि तकनीकी खराबी होने की वजह से हेरिटेज एविएशन कंपनी के अधिकारी उड़ान के संबंध में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। हिंडन एयरपोर्ट की डायरेक्टर शोभा भारद्वाज का कहना है कि भले ही कोई उड़ान अभी ऑपरेशनल नहीं है बावजूद इसके एयरपोर्ट पर सभी स्टाफ बैठ रहे हैं। इसके साथ ही प्रतिदिन नियमित तौर पर एयरपोर्ट को सैनिटाइज किया जाता है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी एयरलांयस कंपनी ने उन्हें उड़ान की कोई सूचना नहीं दी है कि कब से कोई उड़ान होनी है।\n\n----------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन