अब 19 तक रद्द हुई उड़ान\n- मार्च के अंतिम सप्ताह से ही कैंसिल चल रहे पिथौरागढ़ और हुगली की उड़ान\nमाय सिटी रिपोर्टर\n
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से अब 19 जुलाई तक उड़ान रद्द हो गई है। कोरोना संक्रमण की वजह से मार्च के अंतिम सप्ताह से ही यहां से उड़ाने रद्द चल रही हैं। इसके बाद मई में देश में दोबारा से उड़ान सेवा शुरू होने पर 25 मई को हिंडन एयरपोर्ट से हुबली के लिए स्टार एयरलाइन की फ्लाइट ने उड़ान भरी थी, लेकिन अगले ही दिन दोबारा से उड़ान सेवा पर रोक लगा दी गई।\n स्टार एयरलाइन कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 500 किमी. से अधिक दूरी की उड़ान सेवा की अनुमति नहीं दी है, जिस वजह से हुबली की उड़ान सेवा रोकी गई है। हिंडन एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि हिंडन एयरपोर्ट से 19 जुलाई तक के लिए उड़ान सेवा पर रोक लगा दी गई है। वही स्टार एयरलाइन कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि वह नागरिक उड्डयन मंत्रालय से हुबली की उड़ान के लिए अनुमति मांग रहे हैं, उम्मीद है कि जल्द ही अनुमति मिल जाएगी। \n\n\n\n