फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   flight cancel for pithauragrah from hindon airport due to malfunction in Landing gear

हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए जाने वाली फ्लाइट हुई रद्द, लैंडिंग गियर में आई खराबी

Tue, 15 Oct 2019 01:27 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद(गाजियाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद(गाजियाबाद) Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Tue, 15 Oct 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
flight cancel for pithauragrah from hindon airport due to malfunction in Landing gear
Hindon airport - फोटो : अमर उजाला

हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए जाने वाली फ्लाइट सोमवार को लैंडिंग गियर में खराबी आने के कारण रद्द हो गई। यह खराबी दोपहर 3:05 बजे रन वे पर उतरते वक्त आई। फ्लाइट रद्द होने की वजह से परेशान यात्रियों की एयरलाइंस अधिकारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। हालांकि सभी को किराए की राशि रिफंड कर टैक्सी से वापस भिजवाया गया। एयरपोर्ट डायरेक्टर मामले की रिपोर्ट बनाकर नगर विमानन महानिदेशालय को भेजेंगी।

विज्ञापन


बता दें कि, हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान सेवा 11 अक्तूबर से शुरू हुई। पहले दिन से फ्लाइट टाइम शेड्यूल से डेढ़ से दो घंटे तक लेट हो रही थी। सोमवार को भी नौ सीटर विमान को पिथौरागढ़ से हिंडन एयरपोर्ट पर दोपहर 12:30 पर लैंड करना था। जबकि यह विमान 3:05 बजे हिंडन एयरपोर्ट के रनवे पर पहुंचा। सूत्रों के मुताबिक रनवे पर उतरते वक्त ही विमान के लैंडिंग गियर में दिक्कत आ गई।
विज्ञापन


यात्रियों को उतारने के बाद दिशा बदलते हुए विमान का बाईं ओर का एक पहिया जाम हो गया। पायलट ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। एयरपोर्ट की डायरेक्टर शोभा भारद्वाज ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते उड़ान रद्द की गई है। एयरलाइंस कंपनी सभी यात्रियों की सुविधा का ख्याल रख रही है। एयरलाइंस कंपनी ने विमान का इंतजार कर रहे यात्रियों को लंच कराया और उन्हें वापस उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की। मामले की रिपोर्ट तैयार कर नगर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बजे भरी जानी थी उड़ान

पिथौरागढ़ के लिए दोपहर एक बजे उड़ान भरी जानी थी। जबकि पिथौरागढ़ से ही विमान देर से आया। दिशा बदलते समय विमान का पहिया जाम हो गया। आधे घंटे तक एयरलाइंस के तकनीकी विशेषज्ञों ने पहिये को ठीक करने का प्रयास किया। खराबी को दूर न होते देख दोपहर 04 बजे फ्लाइट रद्द करने की घोषणा की गई। इसके बाद दिल्ली से तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया। टीम देर शाम तक पहिए में आई खराबी को दूर करने के प्रयास में जुटी रहीं।

हो सकता था बड़ा हादसा

विमान की लैंडिंग के समय उसके लैंडिंग गियर में दिक्कत आई। उस समय विमान रनवे पर उतर रहा था। गनीमत रही कि विमान सकुशल लैंड कर गया। इससे यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। उधर जिन यात्रियों को इस विमान से पिथौरागढ़ जाना था वो सुबह 11 बजे ही हिंडन एयरपोर्ट पहुंच गए थे।

इनमें से ज्यादातर यात्री ऐसे थे जो पहली बार फ्लाइट से सफर करने वाले थे। कई घंटे बाद फ्लाइट पहुंची तो उन्हें विमान में बैठने की उत्सुकता थी। फ्लाइट रद्द होने की घोषणा पर यात्री निराश हो गए। उनकी एयरलाइंस कंपनी के अधिकारियों से नोकझोंक भी हो गई। हालांकि बाद में सभी यात्री समझ गए। सभी के पैसे रिफंड किए गए।

हेरिटेज कंपनी के कोआर्डिनेटर सतेंद्र शर्मा ने बताया कि, हमने यात्रियों के साथ पूरा सहयोग किया है। जो तकनीकी खराबी है उसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। विमान ठीक करने में जुटे इंजीनियर की रिपोर्ट के बाद ही कंपनी आगे का कोई फैसला कर सकती है। फिलहाल हमें उम्मीद है कि फ्लाइट ठीक कर ली जाएगी और जल्द ही सेवा शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed