फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   flat owners protest for posssesion

बिल्डर की गिरफ्तारी और संपतियों की नीलामी की मांग को रेड एप्पल फ्लैट खरीदार लामबंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
flat owners protest for posssesion
बिल्डर की गिरफ्तारी और संपत्तियों की नीलामी
विज्ञापन

की मांग के लिए रेड एप्पल फ्लैट खरीदार लामबंद
गाजियाबाद। न्याय के लिए आंदोलनरत राजनगर एक्सटेंशन की रेड एप्पल रेजिडेंसी के फ्लैट खरीदारों ने बिल्डर के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। रेड एप्पल रेजिडेंसी के आइडिया बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के केवल तीन निदेशकों पर गैंगस्टर की कार्रवाई होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने और संपत्तियों की नीलामी नहीं होने से फ्लैट खरीदारों में भारी रोष है। बिफरे फ्लैट खरीदारों ने एडीएम एलए यशवर्धन श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट विपिन कुमार, सीओ द्वितीय अवनीश कुमार सहित अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
फ्लैट खरीदारों ने आइडिया बिल्डर्स प्राइवेट के बाकी अन्य निदेशकों पर भी गैंगस्टर लगाने, रेरा की जारी आरसी पर बिल्डर की संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर और बिल्डर के बैंक खातों का सीज कर उनका पैसा वापस दिलाने की मांग की है। फ्लैट खरीदारों ने चेतावनी भी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो वह जिला मुख्यालय पर अनशन शुरू करने के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर शिकायत करेंगे। एडीएम एलए, सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ द्वितीय के अलावा फ्लैट खरीदारों ने एसडीएम सदर डीपी सिंह, तहसीलदार प्रवर्धन शर्मा को ज्ञापन सौंपकर बिल्डर पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, फ्लैट खरीदार सांसद वीके सिंह और राज्यमंत्री अतुल गर्ग के आवास पर भी पहुंचे। राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने शनिवार को बुलाया है।
विज्ञापन

फ्लैट खरीदारों का कहना है कि यूपी रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) की 7.08 करोड़ की आरसी वसूली के लिए आइडिया बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड की कई छोटी-छोटी संपत्तियों की सिलसिलेवार नीलामी की जाए। पहले नूरनगर में बड़ी संपत्ति को नीलामी में लगाए जाने से कोई खरीदार आगे नहीं आया। बता दें कि रेड एप्पल रेजिडेंसी के 400 खरीदार फ्लैट की 85 से 100 फीसदी रकम देने के बावजूद सालों से पजेशन हासिल करने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। फ्लैट खरीददार अनिल सिंह व रजनीश अग्रवाल ने बताया कि जिला प्रशासन ने आइडिया बिल्डर के केवल तीन निदेशकों पर गैंगस्टर लगाया है। जबकि उनके कई निदेशक हैं। सभी निदेशकों पर गैंगस्टर की कार्रवाई के साथ उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। बिल्डर के खिलाफ जारी आरसी की वसूली के लिए बिल्डर की दिल्ली-एनसीआर की छोटी संपत्तियों की सिलसिलेवार नीलामी होनी चाहिए। साथ ही बिल्डर के बैंक खातों का सीज किया जाने की मांग की गई। सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शनिवार को राज्यमंत्री अतुल गर्ग से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। अगर फिर भी उनकी मांगों पर कोई नहीं होती है तो जिला मुख्यालय पर अनशन शुरू किया जाएगा। दूसरी ओर, लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मिलकर बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैट खरीदारों की परेशानी
आइडिया बिल्डर के कई निदेशक हैं, जबकि केवल तीन के खिलाफ ही गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। पिछले साल ही आरसी जारी होने के बावजूद अब तक बिल्डर की संपत्तियों की नीलामी नहीं की गई है। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों से बिल्डर की गिरफ्तारी व उनका पैसा वापस दिलाने के लिए बिल्डर की छोटी संपत्तियों की नीलामी की मांग की गई है।

अजनीश अग्रवाल, फ्लैट खरीदार
जिंदगीभर की पूंजी लगाने के बावजूद फ्लैट खरीदारों को अब तक न्याय नहीं मिला है। बिल्डर न तो फ्लैट का पजेशन और न ही पैसा वापस करने को तैयार है। लोगों के साथ धोखा करने के बावजूद अब तक बिल्डर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अगर उनको न्याय नहीं मिलता है तो अनशन शुरू करने को बाध्य होंगे।
राजकुमार चौहान, फ्लैट खरीदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed