फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Five people injured in collision between auto-rickshaw and car.

Ghaziabad News: ऑटो व कार की भिड़ंत में पांच लोग घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Five people injured in collision between auto-rickshaw and car.
मसूरी। एनएच-9 पर रविवार दोपहर फ्लाईओवर पर खड़ी कार से ऑटो की भिड़ंत हो गई। इसमें ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और छानबीन शुरू कर दी। हादसे के बाद एनएच-9 पर जाम जैसे हालात बन गए। पुलिस ने किसी तरह यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। एसीपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे खराब हालत में कार फ्लाईओवर के किनारे पर खड़ी थी। पिलखुवा की तरफ जा रहे ऑटो की इससे टक्कर हो गई। ऑटो सवार बुरी तरह जख्मी हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में ऑटो चालक रिजवान, नसरू, समीर, नाजिम, इमामुद्दीन निवासी ढ़बारसी मसूरी को ज्यादा चोट आई। कार चालक राजीव को भी मामूली चोट आई। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच शुरू करा दी गई है। कोई लिखित शिकायत अभी पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed